LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बच्चों के सामने भूलकर भी पति-पत्नी नहीं करें ये काम, पड़ता है गलत असर

परिवार में जब पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं, तो इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। बच्चों की मानसिक स्थिति और उनके भविष्य पर ये झगड़े गहरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए हस्बैंड-वाइफ को बच्चों के सामने कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए।

हस्बैंड वाइफ रिलेशनशिप

परिवार में हस्बैंड-वाइफ का रिश्ता सबसे खास होता है, लेकिन पति-पत्नी के झगड़े बच्चों पर मानसिक दबाव डाल सकते हैं। बच्चों के सामने गाली-गलौज, अपमान, और हाथापाई जैसे काम उनके दिमाग पर नकारात्मक असर डालते हैं। बच्चों की मासूमियत को बचाने और उन्हें स्वस्थ मानसिक वातावरण देने के लिए जरूरी है कि हस्बैंड-वाइफ इन आदतों से बचें।

 

सबसे पहली बात

बच्चों के सामने गाली-गलौज करने से बचें। जब बच्चे माता-पिता को गाली देते सुनते हैं, तो वे भी यही आदत अपना सकते हैं। यह उनके व्यक्तित्व और व्यवहार पर बुरा असर डालता है।

Diarch GO


दूसरी बात

बच्चों के सामने हाथापाई बिल्कुल न करें। ऐसी घटनाएं बच्चों को मानसिक रूप से बहुत प्रभावित करती हैं। वे डर और गुस्से का शिकार हो सकते हैं, जिससे उनके भविष्य में रिश्तों के प्रति गलत नजरिया बन सकता है।


तीसरी बात

बच्चों के सामने एक-दूसरे का अपमान न करें। इससे बच्चों का आत्मविश्वास कम हो सकता है। माता-पिता बच्चों के आदर्श होते हैं। जब वे अपने माता-पिता को एक-दूसरे को नीचा दिखाते देखते हैं, तो वे खुद भी असुरक्षित महसूस करने लगते हैं।

NSIT
Nsmch


तीनों बातों से बचने के लिए पति-पत्नी को संवाद बनाए रखना चाहिए। मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और एक-दूसरे का सम्मान करें। प्यार और स्नेह से भरा माहौल न केवल आपके रिश्ते को मजबूत करेगा बल्कि बच्चों को भी मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा बच्चों का भविष्य उनके माता-पिता के व्यवहार पर निर्भर करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हस्बैंड-वाइफ अपनी लड़ाईयों और बहसों को बच्चों के सामने न लाएं।