LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है शहद-कलौंजी, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद; जानें कैसे इस्तेमाल करें

शहद हर किसी को पता है सेहत के लिए इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद हैं। इसके साथ ही इसके साथ एक दो आइटम है जिसके इस्तेमाल करने से आपको कई सारी मदद मिलेगी। चलिए शहद और कलौंजी के क्या फायदे होते हैं, जानते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है शहद-कलौंजी, वेट लॉस

कुछ लोग अपने मॉर्निंग की शुरूआत चाय या कॉफी से करते हैं। कुछ लोग ग्रीन टी भी पीते हैं। वहीं, कुछ लोग नींबू-पानी में शहद डालकर पीते हैं और इससे अपनी दिन की शुरूआत करते हैं। इसके पीछे मकसद एक ही होता है और वह है कि शरीर से सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं। ऐसे में, सुबह-सुबह नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन क्या आपको शहद और कलौंजी एक साथ खाने के फायदों के बारे में जानकारी है। अगर नहीं है तो इस आर्टिकल में इसके फायदे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

 इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद के साथ 8-10 कलौंजी के दाने खा लेते हैं, तो इससे शरीर को कितने फायदे मिल सकते हैं। शहद और कलौंजी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती है, इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही ये शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। 

शहद और कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करते हैं जिससे हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अगर आप भी सुबह उठने के बाद काफी थका-थका और सुस्त महसूस करते हैं, तो शहद और कलौंजी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ये दोनों चीजें नेचुरल ग्लूकोज और पोषक का भंडार है, जो शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

चीनी वाली चाय या कॉफी के मुकाबले अगर आप एक चम्मच शहद में कलौंजी के कुछ दाने मिलाकर खाते हैं, तो इससे डायबिटीज में भी फायदा मिलता है। जी हां, क्योंकि यह नेचुरल ग्लूकोज और लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स कैटेगरी में आता है। इसके अलावा कलौंजी को इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार के लिए भी जाना जाता है, यही वजह है कि इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से शुगर लेवल मेटेंन रखने में मदद मिल सकती है।

NSIT
Nsmch

कलौंजी के सेवन से भूख कम लगती है और शहद शरीर को एनर्जी देता है। इनके एक साथ सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आसानी से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। कलौंजी के बीज अपने न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों के लिए जाने जाते हैं, जबकि शहद आपके ब्रेन के लिए एनर्जी का एक अच्छा सोर्स होता है। अगर आप भी बेहतर फोकस पाना चाहते हैं या फिर याददाश्त को कमजोर होने से रोकना चाहते हैं तो इन दिनों चीजों का रोजाना सेवन करने से फायदा मिल सकता है।