LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

खाली दूध पीना नहीं है पसंद, इस चीजों को दूध में मिलाकर पीएं...लगेगा टेस्टी

अगर आपके घरों में भी बच्चे दूध पीने में नाटक करते हैं। उन्हें खाली दूध अच्छा नहीं लगता है, तो आप इस आर्टिकल को पढ़ कुछ ट्रिक्स आजमा सकती हैं।

खाली दूध पीना नहीं है पसंद, इस चीजों को दूध में मिलाकर पीएं.

दूध पोषक तत्वों से भरपूर रहता है। ये सारे चीजों का एक ऐसा खजाना है, जो हमें हेल्दी रहने के लिए जरूरी कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन मुहैया कराता है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सर्दियों का मौसम होने के बावजूद दूध पीना बोरिंग लगता है। कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं आता तो कुछ लोगों को सिर्फ दूध सूट नहीं करता है। ऐसे में आप दूध का प्रोटीन अपने शरीर में लेना चाहते हैं, तो आइए आपको दूध से बने कुछ आइटम्स के बारे में बताते हैं। दूध पीने के कुछ ऐसे टेस्टी और हेल्दी तरीके बताने जा रहे हैं जो आपको भी इसका शौकीन बना देंगे।

सादा दूध पसंद न करने वाले लोगों के लिए मल्टीग्रेन मिल्क एक बेस्ट ऑप्शन है। बस आपको बाजरा, चना, बादाम, पिस्ता और काजू को पीसकर पाउडर बना लेना है और इसे गर्म दूध में मिला देना है। यह ड्रिंक न सिर्फ टेस्टी है बल्कि प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर है। बाजार में मिलने वाले प्रोटीन शेक के मुकाबले ये कहीं ज्यादा हेल्दी और नेचुरल है।

सर्दियों में अगर आपके बच्चे भी दूध पीने से कतराते हैं, तो बता दें कि उन्हें हॉट चॉकलेट का स्वाद बहुत पसंद आएगा। दूध में हॉट चॉकलेट मिलाकर आप न सिर्फ दूध के पोषक तत्व बढ़ा पाएंगे बल्कि यह सर्दी-जुकाम और खांसी से लड़ने में भी उनकी मदद करेगा। चॉकलेट में मौजूद कुछ तत्व गले को शांत करते हैं और खांसी को कम करने में मददगार होते हैं।

हल्दी वाला दूध यानी गोल्डन मिल्क सदियों से सेहत का खजाना माना जाता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व घावों को भरने और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। सर्दियों में तो हल्दी वाला दूध एक जादुई औषधि की तरह काम करता है। आप चाहें, तो इसमें बादाम, काजू और पिस्ता भी मिला सकते हैं जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाएंगे।ॉ

NSIT
Nsmch

सर्दियों में बच्चों की इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है, जिससे वे तरह-तरह के इन्फेक्शन के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं। ऐसे में, ओट्स, दलिया और ड्राई फ्रूट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दूध बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है और इन्हें दूध में मिलाकर बनाई गई ड्रिंक बच्चों को जरूरी पोषण भी देती है और उन्हें बीमारियों से दूर रखती है।

खजूर जैसे सुपरफूड्स को दूध में मिलाकर पीने से एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जाती है। खजूर में भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए अगर आप भी सर्दियों में रोजाना सिंपल दूध पीने से कतराते हैं, तो डेट्स मिल्क को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।