LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

डायबिटीज में मीठे की तलब? चीनी की जगह करें इन 5 फूड का सेवन, सेहत भी रहेगी ठीक

डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने की तलब अक्सर होती है, लेकिन चीनी का अधिक सेवन उनकी सेहत बिगाड़ सकता है। ऐसे में स्टीविया, कोकोनट शुगर और खजूर जैसे विकल्प न केवल मीठे की लालसा को शांत करते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

चीनी की जगह करें इन 5 फूड का सेवन,

डायबिटीज के मरीजों को चीनी से परहेज करना जरूरी होता है, लेकिन मीठा खाने की इच्छा को नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। स्टीविया, कोकोनट शुगर, चुकंदर, खजूर और मेपल सिरप जैसे नेचुरल स्वीटनर्स शुगर के बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ये न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं बल्कि आपकी स्वाद और सेहत का भी ख्याल रखते हैं। 


1. स्टीविया:

स्टीविया एक नेचुरल स्वीटनर है, जो चीनी से 300 गुना ज्यादा मीठा होता है। खास बात यह है कि इसमें कैलोरी नहीं होती, जिससे यह डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित बनता है। स्टीविया का इस्तेमाल मिठाई, केक, और कुकीज़ बनाने में किया जा सकता है।

Diarch GO


2. कोकोनट शुगर:

कोकोनट शुगर में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह सफेद चीनी का बेहतरीन विकल्प है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।


3. चुकंदर:

चुकंदर में प्राकृतिक मिठास के साथ फाइबर और मैंगनीज पाया जाता है, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार है। यह डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है।

NSIT
Nsmch


4. खजूर:

मीठे की तलब होने पर खजूर खाना बेहतर विकल्प है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देते। दिन में 2-3 खजूर खाए जा सकते हैं।


5. मेपल सिरप:

मेपल सिरप एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और मैंगनीज इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं।


डायबिटीज एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना जरूरी है। डायबिटीज के मरीज इन नेचुरल स्वीटनर्स का सीमित मात्रा में सेवन करके स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रख सकते हैं।


 (Disclaimer: कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)