LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

स्मोकिंग-ड्रिंकिंग वाले मर्दों के लिए अलर्ट: 40 के बाद ये संकेत बन सकते हैं प्रोस्टेट कैंसर के कारण

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में सबसे आम कैंसर में से एक है, खासकर 40 की उम्र के बाद। इसके शुरुआती लक्षण अक्सर मामूली लगते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। यहां जानें प्रोस्टेट कैंसर के मुख्य लक्षण और बचाव के उपाय।

प्रोस्टेट कैंसर के कारण

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में चौथा सबसे सामान्य कैंसर है, जिसका खतरा उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है। हालांकि, हाल के वर्षों में यह बीमारी युवाओं में भी देखी जा रही है। प्रोस्टेट कैंसर पुरुष प्रजनन तंत्र के प्रोस्टेट ग्रंथि में होता है, जो पेनिस और मूत्राशय के बीच स्थित है। इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज पहले चरण में ही संभव है।  

प्रोस्टेट कैंसर के मुख्य लक्षण

1. पीठ और हड्डियों में दर्द:

लगातार पीठ या हड्डियों में दर्द रहना इस बीमारी का संकेत हो सकता है। 40 की उम्र के बाद नियमित चेकअप करवाना जरूरी है।

2. अचानक वजन घटना:

बिना किसी विशेष कारण के अचानक वजन कम होना और कमजोरी महसूस होना शरीर में गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

3. पेशाब या वीर्य में खून आना:

मूत्र या सीमेन में रक्त का आना प्रोस्टेट कैंसर का एक बड़ा संकेत है। यह कैंसर ग्रंथि के आसपास के अंगों पर दबाव डाल सकता है।

NSIT
Nsmch

4. इरेक्टाइल डिसफंक्शन:

प्रोस्टेट कैंसर के कारण यौन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

5. मूवमेंट में परेशानी:

रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ने से मूवमेंट में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

मुख्य कारण

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग: अनहेल्दी आदतें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं।

जेनेटिक प्रॉब्लम: परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर इसका खतरा अधिक रहता है।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल: असंतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों की कमी।

बचाव के उपाय

40 की उम्र के बाद नियमित रूप से PSA टेस्ट करवाएं, हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी अपनाएं और स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से बचें।

प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर चेकअप और स्वस्थ जीवनशैली से इस बीमारी से बचा जा सकता है। किसी भी लक्षण के दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें।