LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

Health Tips: आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे युवा, स्ट्रेस होने लगता है महसूस

आज के समय में अक्सर युवा स्ट्रेस से गुजर रहे होते हैं। अपनी लाइफस्टाइल को मेनटेन करने के लिए युवा कर्ज लेने लगते हैं। इससे और स्ट्रेस होने लगता है।

स्ट्रेस

हम सब के मन में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर तमाम सारी चिंताएं आम है। हममें से कई सारे लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। बहुत सारे लोग यह सोचकर परेशान रहते हैं कि उनके पास पैसे की कमी है। हमें लगता है कि हमारे पास जितना है, वह काफी नहीं है। कई बार न जाने क्या-क्या खर्चे सामने आ जाते हैं। साथ ही हम दबाव की वजह से भी कई सारे खर्च अपने ऊपर ओढ़ लेते हैं।


युवा में फाइनेंशियल स्ट्रेस

इसके बाद बनी आर्थिक तंगी की परिस्थितियों से परेशान हो जाते हैं और स्ट्रेस महसूस करते हैं। क्या हमने कभी इस बारे में सोचा है कि पैसे की कमी ही तनाव की असली वजह है या मुख्य वजह फिजूलखर्ची है। आजकल पैसे की चिंता हर किसी को है। चाहे बढ़ता हुआ कर्ज हो, शादी-विवाह हो या अचानक सामने आया कोई खर्च हो। आर्थिक कारणों से देश की एक बड़ी संख्या तनाव का सामना कर रही है। इसे ही फाइनेंशियल स्ट्रेस कहा जाता है।

Diarch GO


 गलत खर्चों से भी स्ट्रेस बढ़ता है

हम कई बार ऐसी चीजें खरीदते हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं होती है। इस तरह के गलत खर्चों से भी स्ट्रेस बढ़ता है। कैसे पैदा होती है यह स्थिति?देश में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो 'बाय नाउ, पे लेटर' की सुविधा का इस्तेमाल अनावश्यक खरीदारी करने के लिए कर रहे हैं। कई ई-कॉमर्स कंपनियां यूजर्स को रिझाने के लिए ऐसी सुविधा प्रदान करती हैं। इसमें यूजर कोई भी सामान उधार के रूप में खरीद सकता है और बाद में पेमेंट कर सकता है।


लोग कर्ज के जाल में फंसते जा रहे

साथ ही देश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बेतहाशा तरीके से बढ़ रहा है। देश के युवा महंगे स्मार्टफोन, घड़ियां, जूते जैसे सामान खरीदने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। किस्त की सुविधा होने की वजह से लोग अपनी सीमा से बाहर जाकर खरीदारी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं और इस वजह से तनाव में जी रहे हैं।

NSIT
Nsmch