LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: ब्रेन के लिए ये फूड्स हैं जरूरी, आपके याददाश्त को करेगा तेज

कुछ खानपान ऐसे हैं जो मेमोरी को सुपरफास्ट बना सकते हैं। ब्रेन पावर बढ़ाने में असरदार साबित होता है। साथ ही स्वाद भी बेहद जबरदस्त होता है। तो चलिए जानते हैं इन खाने के बारे में,

Health Tips: ब्रेन के लिए ये फूड्स हैं जरूरी, आपके याददाश्त

आज का समय ऐसा हो गया है कि हम हमेशा भागते-दौड़ते रहते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हम अपने दिमाग को बहुत कम रेस्ट दे रहे हैं। ऐसी खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के चलते लोगों की मेमोरी कमजोर होने लगी है। कई लोग कम उम्र में ही याददाश्त कमजोर होने की परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में कुछ खानपान ऐसी जरूरी है, जो ब्रेन पावर को बढ़ा सकती है। मेमोरी को तेज कर सकती है।


हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर बादाम, अखरोट, ब्लूबेरीज और पालक जैसे फूड्स ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन चीजों का सेवन करने से लोगों की याददाश्त तेज हो सकती है और ब्रेन पावर तेजी से बढ़ सकती है। कुछ नॉनवेज फूड्स को भी दिमाग की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। कई रिसर्च में यह पता चला है कि सैल्मन मछली को मेमोरी के लिए फायदेमंद माना जाता है। याददाश्त को तेज करने की कोशिश कर रहे लोगों को इस फिश का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें तमाम पोषक तत्वों का भंडार होता है।

Diarch GO


दिमाग तेज करने के लिए बादाम को सबसे अच्छा माना जाता है। बादाम में विटामिन E, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो ब्रेन सेल्स को डैमेज से बचाते हैं और ब्रेन को हेल्दी रखते हैं। बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रिसर्च की मानें तो जो लोग रोज बादाम खाते हैं, उनकी याददाश्त और मानसिक क्षमता बढ़ती है।


ब्लूबेरीज को दिमाग को तेज करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो ब्रेन के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं। इनका सेवन करने से दिमाग में उम्र के साथ होने वाली बुढ़ापे की समस्याओं से बचाव होता है और याददाश्त को तेज रखने में मदद मिलती है। ब्लूबेरीज खाने से भी ब्रेन की सेल्स हेल्दी रहती हैं।

NSIT
Nsmch


सैल्मन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है, जो दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। ओमेगा-3 ब्रेन के न्यूरॉन्स की कार्यक्षमता को सुधारता है, बल्कि यह मानसिक थकावट और तनाव को भी कम करता है। इसके अलावा यह ब्रेन के सर्किट्स को स्वस्थ रखता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। सैल्मन मछली को सूप, ग्रिल या बेक करके खा सकते हैं।


पालक में फोलेट, आयरन और विटामिन K जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को मजबूत करने में मदद करते हैं और दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। पालक का सेवन मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है।


वॉलनट यानी अखरोट को भी दिमाग के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा अखरोट में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन E होता है, जो मस्तिष्क को उम्र बढ़ने से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह दिमाग को सक्रिय करता है और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है।