LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

भीगे अखरोट खाने से करें दिन की शुरूआत, शरीर में मिलेगें कई फायदे

भीगे हुए अखरोट खाने से कई फादे होते हैं। इससे पाचन क्रिया बढ़ती है। साथ ही पोषक तत्वों का अवशोषण होता है। इसके अलावा भी कई फायदे हैं चलिए जानते हैं।

भीगे अखरोट खाने से करें दिन की शुरूआत, शरीर में मिलेगें कई फ

अखरोट आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके कई सारे फायदे हैं। अखरोट को अगर आप रातभर भिगोकर रखते हैं। इसके बाद सुबह इस भिगोए अखरोट को खाते हैं। इसके पोषक तत्वों का असर बढ़ जाता है। इससे यह शरीर के लिए और भी फायदेमंद हो जाता है। भीगे हुए अखरोट रोजाना सुबह खाने से आप कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। अपने शरीर को तंदुरुस्त रख सकते हैं।


ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलीफेनोल्स से भरपूर भीगे अखरोट रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे आर्टिस में रुकावट नहीं होती है।  रक्त संचार बेहतर बना रहता है। इसके अलावा, भीगे अखरोट में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। इससे हृदय पर तनाव कम होता है। हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

Diarch GO


भीगे अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड न्यूरॉन्स को मजबूत बनाते हैं। जिससे स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा, एंटीऑक्सिडेंट्स दिमागी कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। जिससे मानसिक थकावट कम होती है।


अखरोट में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराती है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है और रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखता है, जिससे भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। प्रोटीन भी भूख कम करने में सहायक होता है और अतिरिक्त खाने की प्रवृत्ति को रोकता है। इस प्रकार, नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है, क्योंकि, इससे अनहेल्दी स्नैक्स से दूर रहना आसान हो जाता है।

NSIT
Nsmch