LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: रोटी या चावल क्या है आपके सेहत के लिए जरूरी, जानें यहां

हर किसी को अपने शरीर के जरूरत के हिसाब से खाना खाना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि उनमें फैट, कार्बोहाइड्रेट की कमी है तो वो चावल का सेवन करें। वहीं, रोटी क्यों खानी चाहिए इसके बारे में भी बताया है।

Health Tips: रोटी या चावल क्या है आपके सेहत के लिए जरूरी, जा

हर कोई ये कंफ्यूजन में रहता है कि रोटी बेहतर है या चावल। हालांकि, पोषण की दृष्टि से इनमें क्या अंतर है और कौन-सा विकल्प हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद है, इसका फैसला करना मुश्किल हो जाता है। किसी को रोटी पसंद होती है तो किसी को चावल। इतना ही नहीं बहुत कोई ये सोचता है कि मोटापा चावल से बढ़ता है, इसलिए वे रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की दोनों में से कौन-सा ऑप्शन डिनर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।


रोटी मुख्य रूप से गेहूं के आटे से बनाई जाती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और कुछ मिनरल जैसे आयरन और जिंक पाए जाते हैं। होल व्हीट का आटा ज्यादा फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, चावल की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और मिनरल भी पाए जाते हैं। चावल भी सफेद और ब्राउन दोनों प्रकार के होते हैं। ब्राउन चावल में फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है।

Diarch GO


रोटी की बात करें तो ये पाचन में सुधार करती है। रोटी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। कब्ज की समस्या से बचाता है। वहीं, वजन नियंत्रण में भी रोटी फायदेमंद साबित होती है। फाइबर से भरपूर रोटी खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपको भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण में रहता है। हार्ट हेल्थ भी रोटी से सही रहता है। साबुत गेहूं की रोटी में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।


अब बात करते हैं चावल के बारे में तो ये एनर्जी का स्रोत है। चावल कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। ये मांपेशियों के निर्माण में फायदेमंद है। चावल में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है। चावल पोषक तत्वों से भरपूर है। ब्राउन चावल में फाइबर, विटामिन और खनिज अधिक होते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

NSIT
Nsmch


दरअसल, यह कहना कि रोटी या चावल में से कौन सा विकल्प बेहतर है, थोड़ा मुश्किल है। दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। यह आपके व्यक्तिगत हेल्थ गोल्स और जरूरतों पर निर्भर करता है कि आप कौन-सा विकल्प चुनें। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको फाइबर से भरपूर होल व्हीट गेहूं की रोटी या ब्राउन चावल का सेवन करना चाहिए। यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट जैसे सफेद चावल का सेवन कम करना चाहिए और फाइबर से भरपूर फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।