LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Health Tips: नींद कम लेने से होंगी ये परेशानियां, शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

नींद पूरी लेना बेहद जरूरी है। आधी नींद में न हम कोई सही से काम कर सकते हैं और न ही कुछ अच्छा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कम नींद लेने से क्या-क्या दिक्कतें होंगी।

Health Tips: नींद कम लेने से होंगी ये परेशानियां, शरीर में द

बदलती लाइफस्टाइल में अक्सर हम अपनी नींद पर ध्यान नहीं देते हैं। हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो हर दिन 7 घंटे से कम की नींद लेते हैं। इसका प्रभाव न सिर्फ हमारी शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते, तो इसका असर हमारे शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है। ऐसे में नींद की कमी के कई लक्षण हमारे शरीर में नजर आते हैं। चलिए बताते हैं कि कैसे आपको पता चले की आपकी नींद में कमी है। 

नींद की कमी का सबसे आम लक्षण है थकान और सुस्ती महसूस करना। दिनभर नींद आना, काम करने में मन न लगना और हर समय थका हुआ महसूस करना, ये सभी नींद की कमी के संकेत हैं। नींद की कमी से मूड स्विंग्स भी हो सकते हैं। आप चिड़चिड़े, उदास या बेचैन महसूस कर सकते हैं। नींद की कमी से याददाश्त और फोकस कमजोर हो जाता है। आपको चीजें याद रखने में मुश्किल हो सकती है और आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं।

नींद की कमी से भूख में बदलाव आ सकता है। आप ज्यादा भूख महसूस कर सकते हैं या कम भूख महसूस कर सकते हैं। नींद की कमी से वजन बढ़ सकता है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते, तो हमारे शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। नींद की कमी से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर को बढ़ सकता है और दिल की धड़कन को अनियमित हो सकती हैं।

नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे आप बीमारियों से लड़ने में कम सक्षम हो जाते हैं। नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन हो सकती है। नींद की कमी से सिरदर्द भी हो सकता है। नींद की कमी से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, दस्त, और एसिडिटी हो सकती हैं। हर रोज एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। सोने से पहले शांत वातावरण बनाएं। बेडरूम को अंधेरा, शांत और ठंडा रखें। सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें। कैफीन और शराब नींद को बाधित कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch