LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: इन लक्षणों को देख पहचान जाएंगे कौन है आलसी, जानें ये आदतें आपमें तो नहीं

अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम् अधनस्य कुतो मित्रम्, अमित्रस्य कुतः सुखम्। ये श्लोक हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। इस श्लोक के जरिए हम समझ सकते हैं कि आलस कितनी बूरी चीज है।

Health Tips: इन लक्षणों को देख पहचान जाएंगे कौन है आलसी, जान

कहते हैं कि आलस इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह आलस सुबह उठने से लेकर रात सोने तक कुछ लोगों का पीछा नहीं छोड़ता है। उनमें टालमटोल करने की ऐसी आदत लग जाती है कि कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होता है। आलस अपने आप में एक गंभीर समस्या है। आलस न केवल हमारी प्रोडक्टिविटी को कम करता है, बल्कि ये हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालता है। आलस किसी भी काम को बोझिल बना सकता है। यह एक ऐसी आदत है, जो बने हुए काम को बिगाड़ सकती है।


आलस के कई कारण हो सकते हैं। हर व्यक्ति के हिसाब से कारण अलग-अलग हो सकते हैं। कई बार थकान या मोटिवेशन की कमी के कारण भी काम में मन नहीं लगता और यह आलस का रूप ले लेता है। किसी हेल्थ इशू की वजह से भी ऐसा हो सकता है कि व्यक्ति को काम करने की ऊर्जा और उत्साह महसूस न हो। कई बार यह सिर्फ आलसी स्वभाव के कारण भी होता है।

Diarch GO


आलस एक ऐसी बुरी आदत है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति की लाइफस्टाइल को प्रभावित करती है। इससे उसकी दिनचर्या पूरी तरह से खराब हो सकती है और जरूरी काम पीछे छूटने लगते हैं। आलसी आदमी के किसी भी काम को मुश्किल और थका देने वाला समझता है। वह शारीरिक रूप से कुछ भी करने से बचता है। इसके कुछ संकेत हैं जिसे हम जानते हैं। 


आलसी लोग जरूरी कामों को लगातार टालते रहते हैं। बिना किसी कारण के थकान महसूस करते हैं। किसी काम को करने में उत्साह की कमी होती है। ऐसे लोग काम करने से पहले ज्यादा सोचते हैं। काम के दौरान बार-बार ब्रेक भी लेते हैं। वहीं, आलसी लोग ज्यादातर कामों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से उनका बहुत नुकसान होता है। आलस वाले लोग जिम्मेदारियां से बचने की कोशिश पूरी तरह से करते हैं। इसके साथ ही कामों को लेकर उत्साह एनर्जी की भी इनमें कमी होती है।

NSIT
Nsmch