LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Weight Loss Tips: जीरा मिटायेगा आपका मोटापा, यहां जानें पूरी तरकीब

अगर आप भी चाहते हैं घर बैठे वेट लॉस करना तो जीरा सबसे फायदेमंद साबित होता है। जानें इसका कैसे इस्तेमाल करें और अपने चर्बी को घटाएं।

Weight Loss Tips: जीरा मिटायेगा आपका मोटापा, यहां जानें पूरी

ठंड आते ही कई सारी परेशानियां आने लगती है। माना जाता है कि ठंड में लोग वेट गेन करते हैं, क्योंकि पसीना नहीं होने के कारण सारा फैट शरीर में ही रह जाता है। इस वजह से वेट लॉस करने में थोड़ी परेशानी होती है। फैट लॉस करने के लिए हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। इसमें सबसे ज्यादा मददगार किचन में मिलने वाला जीरा साबित होता है। इसमें मौजूद थर्मोजेनिक गुण मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, पाचन क्रिया को सुधारता है और फैट बर्निंग में मदद करता है। ऐसे में यदि आप भी पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं, तो जीरे का इन तरीकों से उपयोग कर पेट की जिद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं जीरा का वेट लॉस करने में कैसे इस्तेमाल करें। 


सुबह खाली पेट जीरे के पानी का नियमित सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्निंग में सहायक होता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है। इसके लिए रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रखें। सुबह इसे उबालें और छानकर खाली पेट पिएं। इसके साथ ही अगर जीरा और नींबू के पानी का सेवन भी कर सकती हैं। ये शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। सूजन कम करता है और चर्बी घटाने में मदद करता है, इसलिए एक गिलास गुनगुने जीरे के पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर पिएं।

Diarch GO


अदरक मिक्स जीरे का पानी हमारे पाचन क्रिया को सुधारता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और भूख नियंत्रित करता है। इससे वजन घटाने और पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है, इसलिए डेली जीरे और अदरक को पानी में उबालें और इसे भोजन से पहले पिएं। भुना हुआ जीरा पाउडर और दही का सेवन पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और पेट की चर्बी घटाने में सहायक होता है। इसलिए आप नियमित दही में भुना जीरा पाउडर मिलाकर खाएं। इससे भी आपको चर्बी घटाने में फायदा मिलेगा।