LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Health Tips: चिया सीड्स को कितने देर के लिए भिगोएं, जानें यहां

चिया सीड्स का इस्तेमाल करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे आप अपने रोजमरा की जिंदगी में अपना लें। चलिए जानते हैं इस चिया सीड्स को कितने देर के लिए भिगोना चाहिए।

Health Tips: चिया सीड्स को कितने देर के लिए भिगोएं, जानें यह

चिया सीड्स आजकल खाना आम बात हो गई है। लेकिन बहुत कोई इसे अलग-अलग तरीके से खाते हैं। कुछ लोग इसे पानी में भीगो कर खाते हैं तो कुछ लोग इसे दूध में भिगो कर खाते हैं। भिगोने से इसका आकार बढ़ जाता है। इसे भिगोने से ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर इनके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख लेता है। लेकिन क्या आपको पता है कि चिया सीड्स को कितने देर के लिए भिगोना चाहिए। 

अगर आप भी इन्हें रातभर के लिए भिगो देते हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करना जरूरी नहीं है। जी हां, असल में इन्हें रात भर भिगोने की जरूरत बिल्कुल नहीं होती है और इस काम के लिए सिर्फ बस 10-15 मिनट ही काफी होते हैं। इतने समय में ये जेली जैसे बन जाते हैं और अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए आप 1 टेबलस्पून चिया सीड्स को 3 टेबलस्पून पानी या दूध में मिलाएं और उन्हें कुछ मिनट के लिए भिगोने दें। ये पानी को सोख लेंगे और एक जेली जैसी कंसिस्टेंसी में आ जाएंगे। ऐसे में आप इन्हें दही, स्मूदी या दलिया आदि में एड कर सकते हैं।

जब आप चिया सीड्स को पानी में 30 मिनट से 2 घंटे तक भिगोते हैं, तो यह पानी सोखकर फूल जाते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि चिया सीड्स में एक खास तरह का पदार्थ होता है जो पानी के संपर्क में आने पर फूल जाता है। भिगोने से चिया सीड्स नरम और मुलायम हो जाते हैं। इससे इन्हें खाने में आसानी होती है और ये शरीर को आसानी से पच जाते हैं। 

चिया सीड्स पानी में भीगने के बाद अपने वजन का 10-12 गुना तक पानी सोख लेते हैं, जिससे यह बहुत फुलफिलिंग हो जाते हैं। भिगोने से इनके फूलने की क्षमता बढ़ जाती है, जिससे आपका पेट काफी देर भरा रहता है और भूख भी शांत होती है। चिया सीड्स को केवल 10-15 मिनट का भिगोना ही पर्याप्त रहता है, जिससे चिया सीड्स वेट मैनेजमेंट के लिए मददगार हो जाते हैं। चिया सीड्स को हमेशा साफ पानी में भिगोएं। भिगोने के बाद चिया सीड्स को छानकर इस्तेमाल करें। आप चिया सीड्स को दूध, जूस या दही में भी भिगो सकते हैं।

NSIT
Nsmch