LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सर्दियों में पी रहे हैं कम पानी? ये 5 लक्षण बताएंगे हो रही है पानी की कमी

सर्दियों में प्यास कम लगने की वजह से अक्सर लोग पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। यह डिहाइड्रेशन कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। कम पानी पीने से सिर दर्द, स्किन ड्राईनेस, पीले रंग का पेशाब, मुंह सूखना और दिल में

सर्दियों में पी रहे हैं कम पानी

सर्दियों में ठंड के कारण प्यास कम लगती है, और लोग गर्म पेय जैसे चाय या कॉफी पर ज्यादा निर्भर हो जाते हैं। हालांकि, यह मानना गलत है कि ठंड में शरीर को कम पानी की जरूरत होती है। शरीर का 60% हिस्सा पानी से बना होता है, और इसकी कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं।

कम पानी पीने के 5 प्रमुख लक्षण:

सिर दर्द और भारीपन:

पानी की कमी से दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे सिर दर्द हो सकता है। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, यह सोचने-समझने की क्षमता को भी प्रभावित करता है।

स्किन ड्राईनेस:

सर्दियों में त्वचा का रूखापन बढ़ना आम है, लेकिन अगर यह ज्यादा हो रहा है और त्वचा पर पपड़ी जम रही है, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

पेशाब का गहरा रंग:

शरीर में पानी की कमी से पेशाब गहरे पीले रंग का हो सकता है। पेशाब कम आना या जलन होना भी इसके संकेत हैं।

NSIT
Nsmch

मुंह और गले का सूखना:

बार-बार होंठ फटना और गला सूखना यह बताता है कि शरीर में पर्याप्त पानी नहीं है।

दिल में भारीपन:

पानी की कमी से खून की मात्रा कम हो सकती है, जिससे दिल पर ज्यादा जोर पड़ता है और भारीपन महसूस होता है।

क्या करें?

सर्दियों में नियमित रूप से पानी पिएं, चाहे प्यास लगे या न लगे। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। यह न केवल डिहाइड्रेशन से बचाएगा बल्कि आपकी त्वचा और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगा।