LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

इन सब्जियों के खाने से होगा वेट लॉस! कोलेस्ट्रॉल भी होगा मेनटेन

हमारे शरीर के लिए कई चीजें बेहद जरूरी होती है। इसमें में सबसे बड़ी चीज है, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल में रखें। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ सब्जियों के बारे में बताएं जो दोनों मेनटेन रखेगा।

इन सब्जियों के खाने से होगा वेट लॉस! कोलेस्ट्रॉल भी होगा मेन

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन इसकी अधिकता बेहद नुकसानदायक हो सकती है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो ये आर्टिज में जमकर दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि कुछ खानपान में बदलावों से आप कोलेस्ट्रॉल को काबू में कर सकते हैं। दवाओं के अलावा एक बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज इस मामले में बहुत फायदेमंद होती है। ऐसे में, क्या आपको मालूम है कि आपकी किचन में मौजूद कुछ सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती हैं। चलिए इन सब्जियों के बारे में हम जानते हैं। 


अभी ठंड के मौसम में गाजर मिलते हैं। गाजर में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और घुलनशील फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करके हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके अलावा, विटामिन A से भरपूर गाजर आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आप इसे सलाद या अन्य डिशेज में शामिल करके अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Diarch GO


लौकी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये पेट की सफाई करके कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी काबू में रखती है। नियमित रूप से लौकी का सेवन करने से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है। 


हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक पोषक तत्वों का खजाना होता है। यह फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। पालक में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हार्ट डिजीज के खतरे से भी बचाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

NSIT
Nsmch


टमाटर में मौजूद फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है। नियमित रूप से टमाटर या इसका जूस पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। ब्रोकली सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला सल्फोराफेन नामक तत्व हमारे शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।