LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: सर्दियों में बाजरा खाने से मिलते हैं कई फायदे, पचने में होता है आसान

बाजरा खाने से कई फायदे मिलते हैं। हर किसी को ये खाना चाहिए। इसको पचाने में भी आसानी होती है। इसके साथ ही कई तरह के जोखिम को भी कम करता है।

Millets

हमारे बुजुर्ग पहले के समय में मौसम के हिसाब से सब्जियों या कुछ भी अनाज बदलते थे। सर्दियों में आमतौर पर बाजरा और ज्वार ही खाते थे। इसकी तासीर गर्म होती है और यह पोषक तत्वों से भी भरपूर है। बाजरा आज भी मुख्य रूप से अफ्रीका और भारत में उगाया जाता है। हालांकि, अब इसकी मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। इसकी खास बात ये है कि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब होता है, जो शरीर को धीरे-धीरे देर तक एनर्जी मिलती रहती है। बाजारा खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हड्डियां मजबूत होती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसे खाने से अस्थमा और कैंसर का जोखिम भी कम होता है। इसके साथ ही कई और फायदे भी मिलेट्स खाने से मिलते हैं। 


बाजरा में होता है पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन

ठंड के दिनों में बाजरे का पुआ पहले के समय में बनाया जाता था। खास बात ये थी कि इसमें सारे सुपरफूड्स इस्तेमाल होते थे। इसमें गुड़ और तिल भी होता था। पहले बहुत कम संसाधन और ऊनी कपड़े होते थे। तब हमारे पूर्वज सर्दियों के ये सुपरफूड्स खाकर ही स्वस्थ रहते थे। बाजरा सर्दियों का ऐसा ही सुपरफूड है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बाजरा में शरीर के लिए बेहद जरूरी ढेरों न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह ऐसा अनाज है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी होता है। इसमें शरीर के लिए जरूरी कार्ब्स और फाइबर भी होता है। 

Diarch GO


लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना बड़ी समस्या

बाजरा में विटामिन B1, B2, B3 और B6 होता है। इसके अलावा आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। रोज एक कप बाजरा खाने से शरीर को कितने जरूरी मिनरल्स मिल जाते हैं। बाजरा खाने का सबसे बड़े फायदा ये है कि इससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना बड़ी समस्या है। ठंड में फिजिकल एक्टिविटी घटने से यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में बाजरा बहुत फायदेमंद हो सकता है।


बाजरा खाने से कई चीजों का जोखिम कम होता है

बाजरा खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है और हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जिससे दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। सर्दियों में अक्सर अस्थमा और रेस्पिरेटरी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। बाजरा खाने से इनका जोखिम कम हो सकता है। 

NSIT
Nsmch