LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: दही खाने से इम्युनिटी होती है बूस्ट, मोटापा कम करने में मिलती है मदद

दही खाने से आप अपने मोटापा पर भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही दही खाने के कई और फायदे हैं। जानिए इस आर्टिकल में,

Health Tips: दही खाने से इम्युनिटी होती है बूस्ट, मोटापा कम

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में ठंड के दिनों में खाने के ल‍िए हमारे पास कई तरह के ऑप्‍शन मौजूद होते हैं। हालांक‍ि कई ऐसी भी चीजें हैं, जिसे खाने से परहेज करना होता है। ऐसी ही चीजों में दही भी शामिल है। बोला जाता है कि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए लोग मानते हैं क‍ि इसे खाने से शरीर को कई तरह से परेशानी हो सकती है। कोई कहता है कि दही ठंडी होने के कारण कोल्ड-कफ होता है। लेक‍िन ये बात पूरी तरह से सच नहीं है। सर्दियों में दही खाने से सेहत को कई फायदे पहुंचते हैं। ठंड में दही खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। आइए जानते हैं ठंड में दही खाने के फायदों के बारे में,


दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इससे हड्डियां और दांतों को मजबूती म‍िलती है। रोजाना दही खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। दही में प्रोबायोटिक्स जैसे अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। ये बैक्टीरिया आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखते हैं और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

Diarch GO


दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और विटामिन इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। रोजाना दही खाने से छोटी-छोटी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। दही हमारे दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद अच्छे फैट्स और प्रोबायोटिक्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में कारगर माने जाते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।


जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्‍हें दही का सेवन जरूर करना चाह‍िए। दही में प्रोटीन और कम कैलोरी होती है, जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। दही मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मेंटल हेल्‍थ के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। ये तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक हो सकते हैं। दरअसल दही खाने से हमारे दिमाग को आराम मि‍लता है और वो सही से काम कर पाता है।

NSIT
Nsmch


ठंड के दिनों में हमें रात में दही खाने से बचना चाह‍िए। आप दोपहर में खाना खाते समय दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सादा दही भी खा सकते हैं या रायता बनाकर भी। ध्यान दें कि दही ताजे दूध से बना हो और अधिक समय तक न रखा हो, जिससे इसके पोषक तत्व बरकरार रहें। हालांकि, किसी किसी को दही खाने से नुकसान भी होता है। जैसे सांस की नली में संक्रमण की परेशानी बढ़ सकती है। शरीर में सूजन आ सकती है। सर्दी-जुकाम की भी समस्या हो सकती है।