LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: खाएं लो कैलरी फूड, आपके अनुसार कम हो जाएगा वजन

वजन घटाने का एक आसान तरीका है। जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। क्या आपको पता है कि कम नहीं ज्यादा खाना खाने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

वजन घटाना

हम ये बात जानते हैं कि डाइट में कैलोरी घटाने से वजन कम होता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप कम खाना शुरू कर दें। आप लो कैलोरी फूड ज्यादा खाकर भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। हाल की में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक महिला ने बताया कि कैसे उसने ज्यादा खाना खाकर भी अपना वजन 25 किलो कम कर लिया है। इसके लिए आपको डाइट में लो कैलोरी फूड्स को शामिल करने की जरूरत होगी। फिर आप इन्हें जितना चाहें उतना खाएं।


एक महिला ने 25 किलो वजन कम किया

महिला ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो अपने वजन घटाने के पहले और बाद के फोटो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, “अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो यह सबसे महत्वपूर्ण सुझावों में से एक है जिसने मुझे 25 किलो वजन कम करने में मदद की - आपको ज़्यादा खाना खाना शुरू करना होगा। क्यों मैं आपको समझाती हूं।”

Diarch GO


कम कैलोरी वाला खाना खाने की जरूरत

महिला का मानना है कि वजन घटाने के लिए कम खाना नहीं बल्कि कम कैलोरी वाला खाना खाने की जरूरत होती है। फिर आप चाहे जितना भी खाना खाएं। आप इस तरह के भोजन से कभी मोटे नहीं होंगे। इस डाइट से आप खुद को भूखा नहीं रखते और लंबे समय तक इसे बरकरार रखते हुए वजन कम कर सकते हैं।


लो कैलेरी फूड खाएं

वजन घटना के लिए लो कैलेरी फूड खाना होगा। इसमें लो फैट वाला ग्रीक योगर्ट, अंडे का सफेद भाग, सब्ज़ियां, लीन मीट, पालक, तरबूज, शुगर-फ़्री जेली, पॉपकॉर्न, कॉटेज चीज, लो कैलोरी सब्जियां जैसे खीरा, लौकी, करेला, मेथी के पत्ते, पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली, तोरी, गाजर शामिल है। वहीं, वजन घटाने वाले फल में पपीता, अमरूद, सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी शामिल है। 

NSIT
Nsmch


मिलेगा भरपूर पोषण

इन लो कैलोरी फूड को आप जितना चाहे उतना खाएं। आपका वजन कभी नहीं बढ़ेगा। लंबे समय में हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए इन फल, सब्जियों और दूसरी चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। इन चीजों का सेवन कर आप खुद को पतला बना सकते हैं। इससे वजन घटाने में आसानी होगी और शरीर को भरपूर पोषण भी मिलता रहेेगा।