LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सावधान..सिंक में पड़े जूठे बर्तनों से फैल सकती है खतरनाक बीमारी! बचने के लिए इन आदतों को अपनाएं

क्या आप ठंड के कारण रातभर जूठे बर्तन सिंक में छोड़ देते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। गंदे बर्तनों पर पैदा होने वाले बैक्टीरिया धोने के बाद भी नहीं मरते, जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

सिंक में पड़े जूठे बर्तनों से फैल सकती है खतरनाक बीमारी

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग रातभर जूठे बर्तन सिंक में छोड़ देते हैं तो यह आदत स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। सिंक में छूटे जूठे बर्तन कमजोर इम्यूनिटी, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल गंदे बर्तनों पर साल्मोनेला, लिस्टीरिया और ई-कोली जैसे बैक्टीरिया पनपते हैं। ये बैक्टीरिया बर्तन धोने के बाद भी खत्म नहीं होते और खाना परोसने के दौरान शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।  



इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा:


पेट की समस्याएं: बैक्टीरिया पेट दर्द, उल्टी, डायरिया और इनडायजेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

Diarch GO

गर्भपात का खतरा: गर्भवती महिलाओं के लिए यह बैक्टीरिया गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

किडनी फेल्योर: लगातार बैक्टीरिया के संपर्क में आने से किडनी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch


इन आदतों को अपनाएं:

जूठे बर्तन कभी भी रातभर सिंक में न छोड़ें।

बर्तनों को तुरंत साफ करें और किचन को साफ-सुथरा रखें।

फ्रिज में रखे खाने को लंबे समय तक न रखें।


खुद को स्वस्थ रखने के टिप्स:


ज्यादा पानी पिएं और नमक-चीनी का सेवन सीमित करें।

वजन नियंत्रित रखें और नियमित व्यायाम करें।

धूम्रपान और जंक फूड से बचें।


सिंक में जूठे बर्तन रखना केवल आलस्य नहीं है, बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को न्योता देना है। समय पर सफाई और संतुलित जीवनशैली अपनाकर आप इन खतरों से बच सकते हैं।


(यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।)