LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

New Born Baby को रूम हीटर के पास सुलाने से बचें, हो सकता है बड़ा खतरा

सर्दियों में रूम हीटर का उपयोग आम बात है, लेकिन New Born Baby के लिए यह खतरनाक हो सकता है। रूम हीटर का गलत इस्तेमाल नवजात बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। जानें इसके संभावित नुकसान और सुरक्षित उपाय।

न्यू बॉर्न बेबी को रूम हीटर के पास सुलाने से बचें

रूम हीटर का इस्तेमाल ठंड से बचने के लिए किया जाता है, लेकिन छोटे बच्चों के लिए इसके कई खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। आग लगने, त्वचा को नुकसान पहुंचाने और दम घुटने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इनसे बचाव के लिए सावधानियां बरतना जरूरी है।

1. आग लगने का खतरा

रूम हीटर में शॉट सर्किट या गिरने से आग लग सकती है। अगर बच्चे हीटर के पास हैं, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

2. तापमान बढ़ने से नुकसान

रूम हीटर की गर्म हवा बच्चे की संवेदनशील त्वचा को जला सकती है। अधिक तापमान उनके शरीर का संतुलन बिगाड़ सकता है।

3. धुएं से दम घुटने का खतरा

रूम हीटर से निकलने वाला धुआं, जिसमें कार्बन मोनोऑक्साइड होता है, बच्चे के लिए जानलेवा हो सकता है। यह धीरे-धीरे उनके फेफड़ों को प्रभावित करता है और दम घुटने का खतरा बढ़ा देता है।

NSIT
Nsmch

सावधानियां:

हीटर को सुरक्षित स्थान पर रखें: इसे ऐसी जगह रखें जहां बच्चे इसकी पहुंच से दूर रहें। 

तापमान नियंत्रित करें: हीटर का टेंपरेचर मध्यम रखें और लंबे समय तक इसे चालू न रखें।

वेंटिलेशन का ध्यान रखें: कमरे में ताजी हवा आने की व्यवस्था करें ताकि धुएं का असर कम हो।

नवजात बच्चे को सर्दियों में सुरक्षित रखने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय ये सावधानियां जरूर बरतें। सही उपाय अपनाकर आप अपने बच्चे को गर्म और सुरक्षित दोनों रख सकते हैं।