LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: सर्दियों में इन फलों का करें सेवन, कई बीमारियों से बचेंगे

ठंड में हमें ऐसे फलों को खाना चाहिए जो हमें गर्मी दे। चलिए उन फलों के नामों के बारे में जानते हैं और उनके फायदे के बारे में।

Health Tips: सर्दियों में इन फलों का करें सेवन, कई बीमारियों

सर्दियों के मौसम में गुलाबी ठंड और सर्द हवा का एहसास दिल तक उतरता है। यह एहसास कई परेशानियों से मुक्त कर सकता है। लेकिन समस्या ये है कि यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। सर्दियों में धूप न मिलने से विटामिन D की कमी हो जाती है। इन दिनों ज्यादा तला-भुना खाने से लिवर और दिल की सेहत बिगड़ती है। पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन हो जाता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से फ्लू, इन्फेक्शन और श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। प्रकृति का सबसे खूबसूरत पहलू ये है कि अगर उसके कारण कोई समस्या जन्म ले रही है तो वो उसका उपाय भी देती है। सर्दियों में सेहत से जुड़ी सभी समस्याओं का हल इस मौसम में उगने वाले फल और सब्जियों में हैं।


गर्मियों में तरबूज, खरबूज और अंगूर जैसे फल आते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसी तरह खीरा, ककड़ी जैसी सब्जियां भी होती हैं, जो पानी से भरपूर हैं। यह सब इसलिए है ताकि इंसान इन्हें खाकर पानी की पूर्ति कर सके। अब सर्दी के मौसम में धूप कम निकलती है, पॉल्यूशन अधिक होता है, फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इसके चलते इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है और विटामिन D की कमी हो जाती है।

Diarch GO


इसलिए सर्दियों के ज्यादातर फल खट्टे होते हैं। ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इनमें विटामिन D भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। अगर इस मौसम के फल और सब्जियों का सेवन किया जाए तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी और ये सर्दियों में होने वाली बीमारियों से भी बचा लेंगे। सर्दियों में आंवला, संतरा, अनार, गाजर, शकरकंद, बथुआ, अदरक लहसुन, गुड़, बादाम खाना चाहिए।


आंवला विटामिन C, A, B कॉम्प्लेक्स, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं।  संतरा विटामिन C, फोलेट, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसमें एक खास पोषक तत्व कोलीन मौजूद होता है। कोलीन मसल्स के मूवमेंट और अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी होता है। अनार विटामिन C, K, B और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं और फ्लेवनॉन, फेनॉलिक्स पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को दूर करता है। 

NSIT
Nsmch


गाजर विटामिन A, K और B6 का बहुत अच्छा स्रोत होता है। इसमें बायोटिन, पोटेशियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। गाजर हमारी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पेट और आंत की समस्याओं को दूर करता है।  अदरक सर्दियों में हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो सर्दियों में अक्सर होने वाले कोल्ड और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाते हैं। लहसुन में पावरफुल एंटीमाइक्रोबियल और इम्यून बूस्टर गुण होते हैं। इससे हमें सर्दी की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। 


आयरन, फोलेट, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, मैग्नीशियम और कई तरह के विटामिन से भरपूर शकरकंद ठंड में खाने के लिए मुफीद कंद है। तासीर में गर्म शकरकंद गरमाहट से साथ बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है। साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।  बथुआ में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं। इसमें विटामिन C, B2, B3 और B5 भी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद फाइबर और पानी से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और कब्ज से राहत मिलती है।


बादाम कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट होने के कारण यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मददगार है। बादाम ब्लड शुगर स्पाइक को रोकते हैं, इसलिए डायबिटीज में बेहद फायदेमंद हैं।  गुड़ कार्बोहाइड्रेट और विटामिन B कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, आयरन, और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। गुड़ खाने से पाचन समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, और अपच में आराम मिलता है।