LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इस जूस का करें इस्तेमाल, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

ये हरी जूस शरीर को डिटॉक्स करती है और खून साफ करने में मदद करती है। इससे डायबटिज कंट्रोल होता है। जानें इसके और फायदे के बारे में,

Health Tips

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के अलावा लोग तमाम घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। कई शुगर के मरीज नीम के पत्ते खाना शुरू कर देते हैं, तो कोई जड़ी-बूटियों के सहारे डायबिटीज पर लगाम लगाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी शुगर लेवल कंट्रोल करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो आप करेले का जूस पीना शुरू कर सकते हैं। आयुर्वेद में करेले को शुगर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। कई मॉडर्न रिसर्च में भी करेले का जूस डायिबटीज के लिए रामबाण माना गया है। आखिर करेला शुगर लेवल कैसे कंट्रोल करता है? इस बारे में जान लेते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए करेले का जूस है फायदेमंद

करेला बेहद फायदेमंद सब्जी है और यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह भले ही स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन डायबिटीज कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है। करेले के जूस में कई नेचुरल कंपाउंड होते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। करेला में पाए जाने वाले पॉलीपेप्टाइड-पी, चरैन्टिन और ग्लाइकोसाइड जैसे तत्व शुगर लेवल को कम करने में मददगार होते हैं। करेला भूख को कम करने में भी मदद करता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

एजिंग प्रोसेस को धीमा करने में मिलेगी मदद

करेला बेहद पौष्टिक सब्जी है और इसमें भरपूर विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं। करेला में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, बी3, बी9, बी1, बी2, पोटैशियम, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं। करेला में कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। करेला का जूस पीने से एजिंग प्रोसेस को धीमा करने में मदद मिल सकती है। करेला पेट की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। करेला शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। करेला का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है।

करेले का जूस पीने से पहले डॉक्टर से लें सलाह

करेला ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है, लेकिन यह दवाइयों का विकल्प नहीं होता है। इसे दवाओं के साथ घरेलू नुस्खे के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। डायबिटीज के जिन मरीजों का ब्लड शुगर हद से ज्यादा होता है या फ्लक्चुएट होता है, उन्हें करेला का जूस पीने से पहले डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। करेले को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। आप इसे सब्जी, जूस या अचार के रूप में खा सकते हैं। अगर आपको करेले का कड़वापन कम करना है, तो आप इसे नींबू, सेब का जूस या खीरे के साथ मिला सकते हैं।

NSIT
Nsmch