LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

फेस्टिवल्स के बाद इस तरह से अपने पेट का रखें ख्याल, इन चीजों का करें सेवन

त्योहार के समय हम डाइटिंग से लेकर स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखना भूल जाते हैं। घर में बन रहे पकवानों का जमकर लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में अपने पेट का किस तरह से ख्याल रखना है ये हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

फेस्टिवल्स के बाद इस तरह से अपने पेट का रखें ख्याल, इन चीजों

अभी लगातार फेस्टिवल्स का टाइम चल रहा है। धनतेरस से शुरू हुआ त्योहार अब भाई दूज तक पहुंच गया है। ऐसे में हम इन त्योहारों के दौरान घरों में काफी तेल, मिर्च मसाले वाले व्यंजन बनाते और खाते हैं। इसके साथ ही मिठाईयां भी जमकर खाते हैं। साथ ही डेजर्ट्स का भी जमकर लुत्फ उठाया जाता है। ऐसे में पेट कहीं अपसेट न हो जाए इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर थोड़ा सा भी ध्यान न दिया जाए तो फेस्टिवल का मजा किरकिरा हो सकता है। 3 नवंबर यानी आज भाई दूज है। इस खास मौके पर अगर कुछ बातों को ध्यान में रखेंगे तो हेल्थ भी ठीक रहेगी।


त्योहार है और भारतीय घरों में मिठाई न खाई जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। भाई दूज पर तो हर घर में डेजर्ट बनते हैं या फिर मार्केट से मिठाईयां लाईं जाती हैं। मीठा सीमित मात्रा में खाना ही सही रहता है, लेकिन अगर ज्यादा मीठा खा लिया है तो कुछ देर बाद अदरक और काली मिर्च के बिना दूध वाली चाय का सेवन करें। इसके अलावा दही और खीरा जैसी चीजें खाई जा सकती हैं।

Diarch GO


भारी खाना खा लेने के बाद लोगों को अपच, ब्लोटिंग, गैस की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए खाना खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ मुंह में डालकर चबाएं। इसके अलावा आप हरी इलायची भी खा सकते हैं। यह भी पाचन में सहायक है। पेट में गैस की समस्या हो तो थोड़ी सी हींग, काला नमक और भुने जीरे का पाउडर लेना फायदेमंद रहता है। पेट में दर्द होने पर मेथी दाना का पाउडर भी आराम दिलाता है। वहीं, बॉडी डिटॉक्स करने के लिए अपने डेली रूटीन में हेल्दी चीजों को शामिल करना शुरु करें। जैसे संतरा, आंवला का सेवन चुकंदर का जूस, इलैक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हेल्दी ड्रिंक्स लें और रोजाना 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।