LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सर्दियों में किशमिश खाना है फायदेमंद, डाइट में इस तरीके से करें शामिल

सर्दियों में भुनी हुई किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खासकर महिलाओं को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। जानिए किशमिश को कैसे भूनें और इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ।

सर्दियों में किशमिश खाना है फायदेमंद

किशमिश में प्राकृतिक मिठास के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे भूनने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और यह ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट प्रदान करती है। खासकर डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए भुनी हुई किशमिश बेहद फायदेमंद है।

किशमिश को कैसे भूनें?

भुनी हुई किशमिश बनाने के लिए दो आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं:

घी में भूनें: एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें, उसमें किशमिश डालें और हल्का भून लें।

सीधी आंच पर भूनें: 8-10 किशमिश को कांटे में लगाएं और धीमी आंच पर गैस की फ्लेम पर भूनें। भूनने के बाद किशमिश पर सेंधा नमक छिड़कें और रोजाना सुबह भुनी हुई किशमिश का सेवन करें।

भुनी किशमिश के फायदे:

आयरन और कैल्शियम की पूर्ति: किशमिश एनीमिया को दूर करने में मदद करती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। यह खासतौर पर महिलाओं के लिए लाभकारी है।

NSIT
Nsmch

एनर्जी बूस्टर: किशमिश में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। नई माताओं और बच्चों के लिए यह आदर्श है।

थकान और कमजोरी कम करें: भुनी किशमिश में मौजूद पोषक तत्व शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करते हैं।

भुनी हुई किशमिश सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और पोषण प्रदान करने का एक आसान और स्वादिष्ट उपाय है। इसे अपने डेली डाइट में शामिल करें और सर्दियों का आनंद लें।

(यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।)