LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

Health News: सर्दियों में बढ़ जाता है दिल का दौरा और लकवा, भारी पड़ सकती है लापरवाही, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

सर्दी का मौसम दिल और दिमाग के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस मौसम में दिल का दौरा और लकवा के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं।

Health  News
सर्दियों में बढ़ जाता है दिल का दौरा और लकवा- फोटो : Hiresh Kumar

Health News: ठंड बढ़ने के साथ हीं स्वास्थ्य संबंधी  दिक्कतों में भी इजाफा हो रहा है।  उच्च रक्तचाप और शुगर के रोगियों की लापरवाही उन्हें लकवा और हार्ट अटैक का शिकार बना सकती है। अस्पतालों में इन रोगियों की संख्या में एकाएक वृद्धि होने लगी है। ठंड का मौसम दिल और दिमाग के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस मौसम में दिल का दौरा और लकवा के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। 

आईजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रोहित उपाध्याय के अनुसार सर्दी में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अचानक तापमान में बदलाव भी ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। इससे एकाएक रक्तचाप में वृद्दि हो सकती है। प्रोफेसर डॉक्टर रोहित उपाध्याय के अनुसार ठंड में खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे रक्त के थक्के बनने की संभावना बढ़ जाती है। ये थक्के दिल या दिमाग की रक्त वाहिकाओं को ब्लॉक कर सकते हैं।इससे स्ट्रॉक का खतरा बढ़ जाता है। 

Diarch GO

डॉ रोहित के अनुसार गर्म पानी से नहाने के बाद तुरंत ठंडे वातावरण में आने या रात में रजाई से निकलने से शरीर का तापमान अचानक गिरता है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है।उन्होंने बताया कि गर्म पानी से नहाने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। कुछ देर कपड़े पहनकर बैठें। रात में उठते समय भी धीरे से उठें और कुछ देर बैठकर ही उठें। सर्दी से बचाव के लिए हमेशा गर्म कपड़े पहनें।

आईजीआईएमएस के प्रोफेसर रोहित उपाध्याय के अनुसार सर्दियों में नियमित व्यायाम बहुत जरुरी है, साथ हीं संतुलित आहार लेना जरुरी है। धूम्रपान न करें और तनाव से बचें।

NSIT
Nsmch

डॉ रोहित ने बताया कि  अगर आपको पहले से ही हृदय रोग या उच्च रक्तचाप है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेते रहें । गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें, गर्म पानी से स्नान करें और घर को गर्म रखें। नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करवाएं और अपनी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखें।

उन्होंने कहा कि छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी, चक्कर आना, चेहरे का एक तरफ लटकना, बोलने में दिक्कत, शरीर के एक तरफ कमजोरी इनमें से कोई भी लक्ष्ण दिखे तो तुरेत डॉक्टरी सलाह लें। समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

डॉ रोहित का कहना है कि सर्दियों में दिल का दौरा और लकवा का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कुछ सावधानियों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस खतरे को कम किया जा सकता है।