LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Health Mantra: ठंड में रूम हीटर का करते हैं इस्तेमाल, हेल्थ के लिए हो सकता है खतरनाक साबित

रूम हीटर से कई परेशानियां आपके शरीर में हो सकती है। अगर पूरे दिन आप रूम हीटर में बैठते हैं तो ये बहुत नुकसानदायक है। जानें कैसे,

Health Mantra: ठंड में रूम हीटर का करते हैं इस्तेमाल, हेल्थ

ठंड का समय आ चुका है। सर्द‍ियों की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे पारा घटेगा घरों को गर्म रखने के ल‍िए लोग अलग-अलग तरीका आजमाने लगते हैं। कुछ लोग अलाव, स‍िगड़ी, रूम हीटर जैसी चीजें न‍िकलने लगे हैं। पहले के समय में लोग अलाव और सिगड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब शहरी इलाके में इन चीजों का इस्तेमाल नहीं हो पाता है। ऐसे में लोग अब सर्दियों में घर को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का खूब इस्‍तेमाल करने लगे हैं। लेकिन क्‍या आप पता है कि ये रूम हीटर आपकी सेहत के लि‍ए क‍ितना खतरनाक है? चलिए इससे जुड़ी कुछ चीजों के बारे में हम जानते हैं। 

रूम हीटर के इस्तेमाल से हेल्‍थ हो या फिर स्‍क‍िन दोनों ही खराब होने लगते हैं। दोनों में ही नकारात्‍मक प्रभाव देखने को मि‍लता है। आइए बताते हैं कि ये हीटर आपके लि‍ए क्‍या-क्‍या नुकसान लेकर आता है। रूम हीटर से  स्किन ड्राई हो जाती हैा रूम हीटर का लगातार उपयोग वातावरण की नमी को कम करता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। हीटर की वजह से वातावरण ड्राई हो जाता है। ड्राई वातावरण आपकी स्‍क‍िन में खुजली, रेशेज और जलन को बढ़ा सकता है। नमी की कमी से त्वचा में उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं। 

ज्‍यादा हीटर चलाने से घर की हवा ड्राई हो जाती है और ड्राई हवा सांस लेने में कठिनाई पैदा कर सकती है। खासकर अगर आपको अस्थमा और साइनस जैसी परेशानी है तो ये और भी खतरनाक साबित होगा। लगातार शुष्क वातावरण में रहने से आंखों में जलन और सूखापन हो सकता है। रूम हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड न‍िकल सकती है, जिससे सिरदर्द और थकावट की समस्या हो सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए भी हमारे पास कुछ टीप्स हैं। 

कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का उपयोग कर सकते हैं। ड्राईनेस की परेशानी से बचने के लि‍ए मॉइश्चराइजर का उपयोग करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ताकि आपकी बॉडी अंदर से भी हाइड्रेट रहे। सबसे जरूरी है कि आप ऐसे हीटर का उपयोग करें जो कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन न करें। कमरे में थोड़ी ताजी हवा आने दें ताकि कमरे का वेंट‍िलेशन बना रहे।

NSIT
Nsmch