LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Mantra: ठंड में दही है फायदेमंद, जानें चीनी या नमक दोनों में से क्या मिलाकर खाना चाहिए

ठंड में दही खाना फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर आप इस तरह से खाएं तो....चलिए जानतें हैं इसके खाने का सही तरीका और समय।

Health Mantra: ठंड में दही है फायदेमंद, जानें चीनी या नमक दो

आज तक सभी लोगों को लगता होगा कि ठंड में दही खाने से नुकसान होता है। लेकिन आपको इस आर्टिकल में बता दें कि ठंड में दही खाने से कई फायदे मिलते हैं। सर्दियों में दही का सेवन आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आयुर्वेद की मानें, तो दही की तासीर गर्म होती है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। इसके अलावा, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके डाइजेशन को हेल्दी रखते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। कैल्शियम से भरपूर दही हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मददगार होता है। हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि दही को चीनी के साथ खाना ज्यादा बेहतर है या फिर नमक के साथ खाना चाहिए। ऐसे में, आइए आपको बताते हैं कि सेहत को ध्यान में रखते हुए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर है।


हम सभी जानते हैं कि दही, दूध से बना एक ऐसा फूड आइटम है जो हमें कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, जबकि विटामिन बी एनर्जी का लेवल बढ़ाते हैं। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं और इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। इसके अलावा, दही स्ट्रेस कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

Diarch GO


दही में चीनी मिलाने से दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे हमारा पाचन बेहतर होता है और दही में मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर को अच्छे से मिल पाते हैं। हालांकि, जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें चीनी की मात्रा को सीमित रखना चाहिए।


दही में नमक मिलाकर खाने से दही का एसिडिक स्वाद कम हो जाता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, सफेद नमक के बजाय दही में सेंधा नमक मिलाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, दही में नमक मिलाने से दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया में कमी आ सकती हैं, जिससे इसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।

NSIT
Nsmch


दही में चीनी मिलाकर खाने से मिलने वाले फायदे ढेरों हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और त्वचा को हेल्दी रखता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स तनाव कम करने में भी मदद करते हैं। हालांकि, चीनी की मात्रा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए।