LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बैली फैट कम करना हुआ आसान; रात में पिएं ये फैट मेल्टर ड्रिंक, जल्द दिखेगा असर

बढ़ते वजन और बैली फैट की समस्या आजकल आम हो गई है, और यह सिर्फ दिखने में खराब नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। चलिए इसको कम करने का टिप्स देखते हैं।

बैली फैट

आजकल बढ़ते वजन और बैली फैट से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खराब खानपान और सुस्त जीवनशैली इसकी मुख्य वजह है। मोटापा न केवल आत्मविश्वास को कम करता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

अगर आप व्यस्त दिनचर्या के चलते जिम जाने या सख्त डाइट प्लान फॉलो नहीं कर पा रहे हैं, तो यह नाइट-टाइम फैट मेल्टर ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे नियमित रूप से पीने से बैली फैट में कमी आने लगती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं इस ड्रिंक को बनाने की विधि और इसके अद्भुत फायदे।

ड्रिंक बनाने की सामग्री:

1/2 इंच अदरक

ताजी हल्दी या 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच कलौंजी के बीज

नींबू का टुकड़ा

चुटकी भर काली मिर्च

बनाने का तरीका:

अदरक, हल्दी और कलौंजी को दरदरा पीस लें।

एक पैन में पानी गर्म करें और इस मिश्रण को 8 मिनट तक उबालें।

पानी छानकर इसमें नींबू का एक टुकड़ा और चुटकीभर काली मिर्च डालें।

आपका नाइट-टाइम फैट मेल्टर ड्रिंक तैयार है। इसे गर्म-गर्म चाय की तरह धीरे-धीरे पिएं।

ड्रिंक के फायदे:

मेटाबॉलिज्म में सुधार:

अदरक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

सूजन कम करे:

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करता है और फैट टिश्यू के विकास को रोकता है।

वजन घटाने में मददगार:

कलौंजी के बीज एंटी-ओबेसिटी प्रॉपर्टीज के लिए जाने जाते हैं और ग्लूकोज व लिपिड लेवल को नियंत्रित करते हैं।

डिटॉक्सीफिकेशन में सहायक:

नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

करक्यूमिन का अवशोषण बढ़ाए:

काली मिर्च हल्दी के गुणों को 2000% तक बढ़ा देती है, जिससे शरीर को अधिक लाभ मिलता है।

इस ड्रिंक को सोने से पहले पीने से शरीर को आराम मिलता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया में तेजी आती है। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

NSIT
Nsmch