LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Hair Care in Winter: बालों के रूखेपन से बचना है तो एलोवेरा का करें इस्तेमाल, इन टिप्स को जानें

घर पर बनाएं हेयर मास्क जिससे आपको बाल सॉफ्ट रहेंगे। इसके साथ ही आपको बालों में ये जान देगा। जानें इस मास्क के बारे में,

Hair Care in Winter: बालों के रूखेपन से बचना है तो एलोवेरा क

सर्दी के दौरान बाल और त्वचा पर नमी की कमी होने लगती है। इस ड्राईनेस के कारण बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। बालों की इस प्रॉब्लम को कंट्रोल न किया जाए तो ये झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं स्कैल्प पर डैंड्रफ तक जमने लगता है। सर्दी में अधिकतर लोग कम नहाते हैं या फिर बालों को रोजाना धोने से बचने हैं। गंदगी और नमी की कमी के कारण कई हेयर प्रॉब्लम्स परेशान करती हैं। सर्दियों में भी ज्यादा पानी पीने के अलावा बालों को घरेलू नुस्खों के जरिए हाइड्रेट रखना जरूरी है। तो चलिए इसके लिए कुछ टिप्स जान लेते हैं। 


बालों में नमी की कमी को दूर करने में एलोवेरा एक बेहतर ऑप्शन साबित होता है। मॉइस्चराइज करने के अलावा ये बालों से इंफेक्शन भी ठीक करता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। बालों में डैंड्रफ को कम करके इन्हें हेल्दी रखने के लिए आप सीधे एलोवेरा जेल को भी लगा सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प पर हुए इंफेक्शन या दानों को भी कम कर सकते हैं। नहाने से पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकाल लें। इसे सीधे स्कैल्प पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। आप इसे हटाने के लिए हर्बल बाथ भी ले सकते हैं क्योंकि इससे आपको दोगुने फायदे मिलेंगे। नहाने के पानी में नीम के पत्ते मिलाकर नहाएं और फर्क देखें।

Diarch GO


बालों को काला और घना बनाने के लिए एलोवेरा और नींबू की होम रेमेडी को आजमाएं। इसके लिए दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और ऐसा नहाने से एक घंटा पहले करें। पेस्ट को स्कैल्प और बालों से रिमूव करने के लिए माइल्ड शैंपू का ही यूज करें। इसके बाद हेयर मॉइश्चराइजेशन के लिए कंडीशनर का यूज जरूर करें।


विनेगर में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और आप इसे एलोवेरा के साथ बालों में यूज करते हैं तो दोगुने फायदे मिलते हैं। एलोवेरा और विनेगर की होम रेमेडी से डैंड्रफ दूर होता है। एक कटोरी में एलोवेरा जेल में आधा चम्मच विनेगर मिलाकर लगाएं। करीब एक घंटे बाद इसे माइल्ड शैंपू से रिमूव कर दें। ध्यान रहे कि हेयर वॉश के बाद कंडीशनर का यूज भी जरूरी है।

NSIT
Nsmch