LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

ये हरी सब्जी सबके लिए नहीं है फायदेमंद, कुछ लोगों को हो सकता है नुकसान

क्या आपने कभी सुना है कि हरी सब्जियां भी किसी को नुकसान पहुंचा सकती है। इस आर्टिकल में इसी से जुड़ी कुछ जानकारियां हैं।

ये हरी सब्जी सबके लिए नहीं है फायदेमंद, कुछ लोगों को हो सकता

हमलोग बचपन से सुनते आ रहे हैं कि हरी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। हरी सब्जियां खाने से कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन क्या आपको पता है हरी सब्जियां नुकसान भी करती हैं। बता दें कि कुछ ऐसे सब्जी है जो हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होतीं हैं उनमें से एक है पालक....

पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और यह हर घर में बनाई जाने वाली एक लोकप्रिय हरी सब्जी है। इसमें विटामिन ए, आयरन, पोटैशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए लाभकारी हैं। यह पोषक तत्व शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए पालक का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिनका यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा हुआ हो। 

दरअसल, पालक में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकती है। इससे जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष रूप से उन लोगों को पालक का सेवन सीमित करना चाहिए जिनका यूरिक एसिड स्तर पहले से ही उच्च है। इसके अलावा, पालक में ऑक्सलेट्स होते हैं, जो कुछ लोगों में किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं। ऐसे में पालक का सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें से प्रमुख समस्या जोड़ों में दर्द की होती है। यूरिक एसिड का सीधा संबंध खानपान की आदतों से होता है और पालक का सेवन इस समस्या को बढ़ा सकता है। 

पालक में मौजूद प्यूरिन नामक तत्व शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे जोड़ों का दर्द और अधिक हो सकता है। इसलिए, जिन लोगों को पहले से ही यूरिक एसिड की समस्या है या जिनके जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें पालक का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।

NSIT
Nsmch