LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सर्दियों में फ्राइड चिकन खाना का मजा दोगुना कर देंगी ये टिप्स

सर्दियों में फ्राइड चिकन.. स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाला फूड है। हालांकि, इसे बनाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सही तरीके से चिकन फ्राई करने के लिए छोटे चिकन के पीस को साफ पानी से धोएं और सेहतमंद तेल का यूज करें।

फ्राइड चिकन

सर्दियों का मौसम नॉन वेज प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। खासकर फ्राइड चिकन का स्वाद हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह न केवल जल्दी तैयार हो जाता है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। हालांकि, इसे बनाते समय अगर कुछ सावधानियां नहीं बरती जाएं, तो यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं फ्राइड चिकन बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. सही साइज का चिकन चुनें

फ्राइड चिकन बनाने के लिए छोटे आकार के चिकन का चयन करना सबसे बेहतर होता है। बड़े चिकन के मुकाबले छोटे चिकन अधिक नरम और स्वादिष्ट होते हैं। लगभग 800 से 900 ग्राम वजन का चिकन फ्राई के लिए आदर्श होता है। बड़े साइज के चिकन को फ्राई करने में अधिक समय लगता है, और यह उतना टेस्टी भी नहीं होता।

2. सफाई का ध्यान रखें

चिकन को अच्छे से साफ करना बेहद जरूरी है। इसके खून में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चिकन को गर्म पानी में 5 मिनट तक रखने के बाद धोना चाहिए। इससे बैक्टीरिया और हानिकारक तत्व पूरी तरह से हट जाते हैं। चिकन को सिर्फ ठंडे पानी से धोकर फ्राई करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

3. सही तेल का इस्तेमाल करें

फ्राइड चिकन को कभी भी रिफाइंड ऑयल में न फ्राई करें। रिफाइंड तेल में मौजूद फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय मूंगफली तेल, सरसों का तेल, या अन्य सेहतमंद तेल का इस्तेमाल करें। यह न केवल चिकन को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि इसे स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर बनाता है।

NSIT
Nsmch

फ्राइड चिकन से जुड़ी अन्य बातें

ताजे चिकन का इस्तेमाल करें: फ्रिज में रखे पुराने चिकन का इस्तेमाल न करें। ताजा चिकन स्वाद और पोषण दोनों के लिए बेहतर होता है।

सही मसाले मिलाएं: चिकन को फ्राई करने से पहले उसमें मसाले अच्छे से लगाएं। इससे उसका स्वाद और बढ़ जाता है। 

तेल का तापमान सही रखें: बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा तेल चिकन को सही तरीके से फ्राई नहीं करता।

निष्कर्ष

फ्राइड चिकन स्वाद और ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन इसे बनाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सही साइज का चिकन चुनना, अच्छे से साफ करना, और सेहतमंद तेल का इस्तेमाल करना इन समस्याओं से बचने में मदद करता है। इन टिप्स को अपनाएं और सर्दियों में स्वादिष्ट और हेल्दी फ्राइड चिकन का आनंद लें।