LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मूली का पराठा बनाना है आसान, इस रेसिपी का करें इस्तेमाल लगेगा लाजवाब

मूली का पराठा बनाना उतना भी कठिन नहीं है, जितना हम सोचते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे मूली का पराठा आसान तरीके से बनाया जाए।

मूली का पराठा बनाना है आसान, इस रेसिपी का करें इस्तेमाल लगेग

ठंड का समय मतलब खाने का समय शुरू। दरअसल, ठंड में सब्जियों कई तरह की मिलती है। इसके साथ ही लोगों के क्रेविंग्स भी सर्दियों में बढ़ जाते हैं। ऐसे मौसम में लोग तरह-तरह की चीजें बना कर खाते हैं। इस मौसम में बिहार में जहां लिट्टी-चोखा फेमस है, तो वहीं पूरे हिंदुस्तान में सर्दियों में पराठे भी हर घर में फेमस हैं। इस मौसम में लोग तरह-तरह का पराठा बनाकर खाते हैं। इसमें आलू पराठा तो आप अक्सर खाते होंगे, लेकन मटर का पराठा, मेथी पराठा, गोभी पराठा मूली का पराठा इसी सिजन में लोग खाते हैं। इस मौसम में मूली खूब मिलती है। मूली पराठा भी लोग काफी खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को मूली का पराठा खाना तो पसंद होता लेकिन बनाना काफी झंझठ का काम लगता है। तो चलिए इस मूली के पराठे के रिसीपी के बारे में जान लेते हैं। 

मूली के पराठा के लिए सबसे पहले मूली को काटो, कद्दूकस करो और फिर उसमें से सारे पानी को निचोड़ कर निकालो। इन सब प्रॉसेस में काफी समय लग जाता है। कई बार मूली का पराठा बेलते समय चिपचिपा हो जाता है या फिर फट जाता है। आपको भी बनाना है मूली का पराठा तो ये सब प्रॉसेस करने के बावजूद आप बना सकेंगे टेस्टी और बेहद आसानी से मूली का पराठा। मूली का पराठा बनाने के लिए जिस सामान की जरूरत है वो है 2-3 कद्दूकस किया हुआ मूली, 1 इंच बारीक कटी हुई अदरक, 3-4 कप आटा, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक बड़ी चम्मच कटी हुई हरी धनिया पत्ती, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2-3 कटी हुई हरी मिर्च, जरूरत अनुसार तेल या घी, एक चौथाई चम्मच अजवायन चाहिए होता है। 

अब जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जा सकता है। सबसे पहले मूली को अच्छी तरह से धोकर उसे कद्दूकस कर लें। अब आप इसे अच्छी तरह से निचोड़ दें ताकि मूली से सारा पानी निकल जाए। धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक को पानी से धोकर बारीक काट लें। आप चाहें तो एक प्याज भी काट कर डाल सकते हैं। आटा में थोड़ा सा तेल डालकर गूंद लें। आटे को बहुत गीला न करें। कद्दूकस की गई मूली में हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक, जीरा पाउडर भुना हुआ, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। स्टफिंग की सामग्री तैयार है। अब आप एक बड़ी सी रोटी बेलें। इसमें मूली के मिश्रण को फैला कर रखें और ऊपर से दूसरी रोटी बेलकर चिपका दें। इसे तवे पर रखकर तेल लगाकर सेक लें। आप चाहें तो मूली के मिश्रण को आटे में मिक्स करके भी गूंद सकते हैं और पराठा बना सकते हैं।