LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

आंखों को बार-बार रगड़ते हैं, तो आज से ही इन आदतों को करें बंद

आंखों को बार-बार रगड़ते हैं, तो आज से ही इन आदतों को करें बं

आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण और संदेवदनशील अंग होती है। आंखें न सिर्फ हमें दुनिया को देखने का अनुभव देती है, बल्कि हमारी भावनाओं और जीवनशैली से भी जुड़ी होती हैं। हमें अपनी आंखों की सेहत का सही तरीके से ख्‍याल रखने की जरूरत होती है। अक्सर आपने कई लोगों को आंखों को रगड़ते देखा होगा लेकिन उनकी यह आदत एक दिन उन्‍हीं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल आंखों को रगड़ने से रोशनी जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसील‍िए आपको जागरूक करने के लिए इस लेख में हम आंखों को रगड़ने से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

आंखों को रगड़ने से आंखों में सूजन आ सकती है। जो लंबे समय तक रहने पर और भी समस्या का कारण बन सकती है। ऐसा करने से आंखों की निचली सतह में चोट भी लग सकती है, जिससे असुविधा होती है। बिना हाथ धोए या किसी भी चीज को छू लेने के बाद हम अचानक अपनी आंखों को रगड़ने लगते हैं, जिससे हाथ में मौजूद सभी बैक्‍टीरिया हमारी आंखों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में आंखो में एलर्जी और फंगल इंफेक्शन फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है। कोशिश करें क‍ि आंखों को छूने से पहले हैंडवॉश कर लें।

आंखों को लगातार रगड़ने से कॉर्निया पर सबसे ज्‍यादा असर पड़ता है। दरअसल आंखों को रगड़ने से कॉर्निया में खरोंच आ सकती है। जो गंभीर स्‍थि‍ति होगी। इससे आप अंधे भी हो सकते हैं। अगर आप कॉन्‍टेक्ट लेंस पहनते हैं, तो आंखों को रगड़ने से लेंस अपनी जगह से हिल सकता है। इससे आंखों में जलन और चुभन महसूस हो सकती है। आंखों को लगातार रगड़ने से आपको डार्क सर्कल्स (काले घेरों) की समस्‍या हो सकती है। यह आंखों के स्वास्थ्य के अलावा आपकी खूबसूरती पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

अपनी आंखों को बार-बार धोने की आदत डालें। अगर आंखों में खुजली हो, तो साफ हाथों से हल्का सा दबाव डालें। आंखों की समस्याओं से बचने के लिए सही आहार, पर्याप्त नींद और आंखों का नियमित आराम लेना बहुत जरूरी है। आप आंखों का एक्‍सरसाइज भी कर सकते हैं। अगर आंखों में सूजन या जलन महसूस हो, तो आंखों के लिए विशेष रूप से बनाए गए प्रोडक्‍ट का इस्तेमाल करें, जैसे आंखों की ड्रॉप्स या कूलिंग पैच। आप डॉक्‍टर से भी सलाह ले सकते हैं। अगर आपको आंखों में खुजली या जलन की समस्‍या है तो आपको मोबाइल, टीवी या स्क्रीन पर ज्यादा समय नहीं बिना ताना चाहिए। अगर आप वर्किंग हैं तो डॉक्‍टर से मिलकर सलाह लें।

NSIT
Nsmch