LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : रेफरल अस्पताल बड़हिया के चिकित्सकों के खिलाफ कर्मियों ने खोला मोर्चा, डॉक्टरों की लेटलतीफी और रोस्टर अनुरूप कार्य नहीं करने पर बड़े एक्शन की चेतावनी

रेफरल अस्पताल बड़हिया के चिकित्सकों की लेटलतीफी और रोस्टर अनुरूप कार्य नहीं करने की शिकायतों से आम जन पिछले लम्बे अरसे से परेशान हैं. अब ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ अस्पताल के कर्मियों ने भी मोर्चा खोला है और एक कड़ा संदेश दिया है.

Referral Hospital Barhiya
Referral Hospital Barhiya- फोटो : news4nation

Bihar News : लखीसराय के बड़हिया रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों के समय पूर्व अपने कार्यों को छोड़कर चले जाने से और समयानुसार नहीं आने के कारण अस्पताल के कर्मियों को आम जनों का कोपभाजन होना पड़ रहा है. इसे लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई थी. बावजूद इसके समस्याओं के यथावत बने रहने के बाद अब अस्तपाल के कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बड़हिया को पत्र लिखकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. 

पत्र में नगर परिषद बड़हिया के अध्यक्ष एवं सिविल सर्जन लखीसराय को भी कर्मियों ने अपनी चिंताएं और समस्याओं से अवगत कराया है. साथ ही रोस्टर अनुरूप चिकित्सकों के नहीं आने से होने वाली परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. 

Goal 2026

रेफरल अस्पताल बड़हिया के कर्मियों की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद बड़हिया के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिकित्सकों द्वारा उनके सहमति प्राप्त कर रोस्टर का निर्माण किया गया था. इसके बाद भी चिकित्सकों द्वारा समय पूर्व अपने कार्य को छोड़कर चले जाने एवं समय अनुसार नहीं आने के कारण आमजन के कोपभाजन का शिकार अस्पताल के अन्य कर्मी को बनना पड़ता है. 

कर्मियों ने कहा है कि चिकित्सकों के समय पूर्व अपने कार्यों को छोड़कर चले जाने और  समयानुसार नहीं आने के कारण कर्मियों में भय बना रहता है कि वे आम जनों का कोपभाजन हो सकते हैं. ऐसे में कर्मियों ने कहा है कि वे लिखित में सूचना उपलब्ध करा रहे हैं कि अगर चिकित्सक समय से अस्पताल आएंगे-जाएंगे नहीं तो कर्मी भी उक्त खाली समय तक अस्पताल छोड़कर चले जाएंगे.  साथ ही इसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सकों की होगी. 

NSIT
Nsmch

कमलेश की रिपोर्ट