LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

इन सब्जियों को खाने से कई बीमारियां होतीं हैं दूर, कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर

सब्जियों खाना हर किसी को पसंद नहीं है। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी है जिससे आपको कई सारे फायदे मिलते हैं। इनमें से कुछ सब्जियां ये सारी है।

सब्जियां

ठंड में अलग-अलग तरह की सब्जियां मिलती है। सबसे खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर सब्जियां कच्ची भी खाई जा सकती है। इस कड़ी में फूल गोभी और इसकी फैमिली के दूसरे सदस्य, पत्ता गोभी, ब्रोकली और शलजम का भी नाम है। इन सबको क्रूसीफेरस वेजिटेबल्स कहते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट सब्जियां हैं। साथ ही लोगों का यह भ्रम भी दूर करती हैं कि विटामिन C सिर्फ खट्टे फलों में पाया जाता है। मात्र 100 ग्राम गोभी में रोजाना जरूरत का 80 प्रतिशत विटामिन C मिलता है और इतनी ही ब्रोकली में 148% विटामिन C मिलता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है 

इनमें आयरन मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये लो कैलोरी फूड हैं और इनमें फैट नहीं होता है। साथ ही फाइबर की मौजूदगी के कारण ये वेट मैनेजमेंट में बेहद मददगार है। इन्हें खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसलिए हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है तो यह ठंड में हाइड्रेटेड रहने में भी मदद करते हैं। इसलिए आज हम बात करेंगे फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली, शलजम आदि सब्जियों के बारे में,

कई बीमारियों से ये सब्जियां बचाता है 

फूल गोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी विटामिन C का खजाना है। इनमें शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। फूलगोभी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसके अन्य फैमिली मेंबर्स यानी पत्तागोभी, ब्रोकली और शलजम के औषधीय गुण भी इसके जैसे हैं। सर्दियों में कोरोनरी हार्ट डिजीज के मामले अधिक सामने आते हैं। ऐसे में इन्हें खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव हो सकती है। इन्हें खाने से ब्रेन फंक्शनिंग में सुधार होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और एनीमिया को जोखिम कम करता है। इनमें एंटीकार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं, जो आपको कैंसर से बचा सकते हैं।