LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सर्दियों में तिल खाना क्यों होता है फायदेमंद, इन बीमारियों पर करती है कंट्रोल

तिल खाना कई लोगों को पसंद होता है, तो कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि तिल के कई सारे फायदे हैं। इसको खाने से आप कई बीमारियों पर फुलस्टॉप लगा सकते हैं।

सर्दियों में तिल खाना क्यों होता है फायदेमंद, इन बीमारियों प

सर्दियों में आपने तिल और गुड़ के बने लड्डू खूब खाए होंगे। ठंड के त्योहार मकर संक्रांति और सकट चौथ में भी इसका विशेष महत्व है। दरअसल तिल सर्दियों का सुपरफूड है। तिल से बनी चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, सेहत के लिए भी उतनी फायदेमंद होती हैं। तिल में प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 6 जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स है। तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। यह दिल और दिमाग की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी बनी रहती है।


दादी-नानी आज भी सर्दियों में तिल और गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू बनाती हैं। इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है और शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व भी मिलते हैं। तिल की खास बात ये है कि इसकी न्यूट्रिशनल डेंसिटी बहुत हाई होती है। इसका मतलब है कि बहुत कम मात्रा में भी ढेर सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। इसमें विटामिन B6 भी होता है। 

Diarch GO


इंडियन किचेन में मौजूद ज्यादातर चीजें हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती हैं। कई बीमारियों का इलाज हमारे किचन में रखे अनाज और मसालों में छिपा होता है। इसी तरह तिल भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। तिल में मैग्नीशियम की मौजूदगी से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है। हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तिल काफी फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम की मौजूदगी से हड्डियां मजबूत होती हैं। ये एनीमिया के जोखिम से भी बचात है। 


तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए ये पोषक तत्व बेहद जरूरी है। इसके अलावा तिल इंफ्लेमेशन दूर करता है, इसलिए तिल खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है। पूरी दुनिया में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण पाचन और कब्ज की समस्या बढ़ रही है। तिल में मौजूद फाइबर पाचन को आसान बनाता है। इसके सेवन से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

NSIT
Nsmch


तिल खाने से हाइपरटेंशन और हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ट्राईग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। दिल की ज्यादातर बीमारियों के लिए हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और ट्राईग्लिसराइड्स जिम्मेदार होते हैं। इनके कंट्रोल में रहने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।