LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

रोजाना रागी खाने से होते हैं कमाल के फायदे, डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद

रागी खाने से कई फायदे होते हैं। रोजाना रागी खाने से डायबिटिक लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

रागी

उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों के कंबल और शॉल निकल आए हैं। ठंड के मौसम की सबसे सबसे खूबसूरत चीज ये है कि इन दिनों खाने के विकल्प कई गुना बढ़ जाते हैं। सबसे ज्यादा रंग-बिरंगी सब्जियां और फल ठंड में ही मिलते हैं। सबसे ज्यादा तरह के अनाज भी इसी मौसम में खाए जाते हैं। मिलेट्स की तासीर गर्म होती है तो इन्हें खाने का आनंद भी सबसे ज्यादा इसी मौसम में आता है। इंसानों ने जब धरती पर अनाज उगाना शुरू किया तो सबसे पहले मिलेट्स उगाए। आज से हजारों साल पहले पूरे अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में मिलेट्स ही उगाए जाते थे। इनमें से एक अनाज रागी भी था। इसके बाद इंसान ने सभ्यता की सीढ़ियां चढ़ीं, शहर बसाए और हमारे खाने की थाली का कंट्रोल फूड प्रोडक्शन कंपनियों के पास चला गया।

रागी है सुपरफूड 

बिजनेसमैन ऐसी फसलें लेकर आए, जिन्हें खाद और पानी की मदद से बहुत अधिक मात्रा में उगाया जाने लगा। किसानों को इसमें फायदा हुआ तो रागी खेत और किचेन से गायब होने लगा। रागी की फसल में बहुत सिंचाई और खाद की जरूरत नहीं पड़ती है तो इसे सिर्फ गरीब तबका उगाता रहा। अब साइंस और फूड साइंटिस्ट इसे सुपरफूड कह रहे हैं।

कैंसर के जोखिम से भी बचाता है

वहीं, रागी अब सुपर मार्केट में पहले से 20 गुना अधिक दाम में बिक रहा है। पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी इसका जिक्र किया था। रागी लो ग्लाइसेमिक फूड है तो यह डायबिटिक लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह वेट लॉस में भी मददगार है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और यह कैंसर के जोखिम से भी बचाता है।

रागी में कौन से पोषक तत्व होते हैं

रागी कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे खाकर एनर्जी तो मिलती ही है, देर तक पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर से पाचन में मदद मिलती है। इसके अलावा रागी में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। रागी में कौन से पोषक तत्व होते हैं। यह कितनी कमाल की बात है न कि जो फूड हमारी थाली का हिस्सा है, वह एक दवा की तरह भी काम कर रहा है। रागी एक ऐसा ही अनाज है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज से भी भरपूर है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण नेचुरल रिलैक्सेंट की तरह काम करता है। मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। इससे सेहत को और क्या फायदे होते हैं।

NSIT
Nsmch