LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

दही खाने से सेहत को हैं कई फायदे, जानें इसका इतिहास

दही खाने से सेहत को हैं कई फायदे, जानें इसका इतिहास

दही एक ऐसा इंग्रीडियंट है जो हर किसी को पसंद है। बहुत कम लोग होंगे जिन्हें दही पसंद नहीं होगा। दही इंसानों के लिए प्रकृति का दिया खूबसूरत तोहफा है। यह सेहत का खजाना है। इसमें एक साथ फाइबर, प्रोटीन, शुगर और फैट सबकुछ मिल जाता है। इसके अलावा ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। दही के इतिहास को लेकर विवाद है। एक बड़ा वर्ग मानता है कि यह भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 5 हजार साल पहले से खाया जा रहा है। इसका जिक्र पौराणिक कथाओं और भगवान कृष्ण की कथाओं में मिलता है।


जबकि यूरोप में इसके इतिहास को लेकर बुल्गारिया का अपना दावा है। बुल्गारिया के लोग इसे अपने देश के इतिहास जितना पुराना बताते हैं। करीब 4 हजार साल पहले एक खानाबदोश जाति के लोगों के पास रात में अतिरिक्त दूध बचा रह गया, जो सुबह दही बन गया। इसे अगले दिन खाया गया तो यह बड़ा स्वादिष्ट था। यहीं से दही जमाकर खाने की परंपरा शुरू हो गई। यह जगह बुल्गारिया ही थी। मौजूदा वक्त में बुल्गारिया के बारे में कहा जाता है कि यहां हर डिश में दही मिला होता है या फिर ये थाली में स्टेपल के तौर पर परोसा जाता है।

Diarch GO


इतिहास से इतर दही न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेदह फायदेमंद होता है। यह हमारे पाचन तंत्र, इम्यून सिस्टम, वेट मैनेजमेंट और हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा ये हमारी हार्ट हेल्थ भी अच्छी रखता है।

आमतौर पर लोग यह जानते हैं कि दही खाने से पाचन आसान हो जाता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया हमारे गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया की संख्या में इजाफा करते हैं। इससे पाचन तंत्र सुधरने के साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। यह हमारे दांत और हड्डियों की सेहत के लिए भी जरूरी है।

NSIT
Nsmch