LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

पान को इस तरह खाने से होता है फायदा, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या होती है दूर

पहले के जमाने में हर घर में पान हुआ करता था। ज्यादातर लोग पान खाते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि पान को अगर सही तरीके से खाएं तो इसके कई फायदे हैं।

Lifestyle

हमारे आयुर्वेद में कुछ मामूली चीजें इतनी ज्यादा फायदेमंद है कि यह बड़ी से बड़ी बीमारियां भी हमारे पास नहीं भटकने देती है। इसमें से एक है पान के पत्ते। ये ऐसी औषधि है, जिसे लोगों ने अब खाना कम कर दिया है। सदगुरु ने इसके कुछ चमत्कारी फायदे के बारे में बताए हैं। हालांकि पान के पत्ते को लेकर कई वैज्ञानिक रिसर्च भी हुई है, इसमें इसके कई औषधीय गुणों की पड़ताल की गई है।

बेड पर जानें से पहले खाएं पान के पत्ते

एनसीबीआई की रिसर्च पेपर में पाया गया है कि पान के पत्ते एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर हैय़ सदगुरु कहते हैं कि पान के पत्ते को लेकर जो वैज्ञानिक रिसर्च हुई हैं उससे इसमें कहीं ज्यादा गुण हैं। उन्होंने बताया कि पान के पत्ते को यूं ही नहीं देवी मां को चढ़ाया जाता है। देवी मां पर अर्णण करने के बाद इसे खा लिया जाता है, क्योंकि देवी मां खुद इसे अपने भक्तों को खाने को कहती हैं। सदगुरु ने बताया कि पान को विभिन्न तरीकों से इसमें अन्य चीजें मिलाकर खाई जाती है। लेकिन यदि आप रात में बिस्तर पर जाने से पहले इसे खाएं तो इसका फायदा पेट पर सबसे ज्यादा होगा। आइए जानते हैं कि पान के पत्ते को रात में खाने पर इसका क्या फायदा होता है।

पान को इस तरह खाने से होता है फायदा

पान के फायदे मुंह से ही शुरू हो जाते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल होता है जिसके कारण मुंह में पान जाते ही वहां के बैक्टीरिया या फंगस मरने लगते है। वहीं यह मुंह को सुगंधित बनाता है जिसके कारण मुंह में अन्य हानिकारक चीजें भी नहीं आती है। मुंह और जीभ में अगर छाले हो तो उसे भी यह ठीक कर देता है। हालांकि इसके लिए पान में चूना का बेहद कम इस्तेमाल किया जाता है, वरना जीभ कटने का भी डर रहता है।

गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या होगी दूर

पान के पत्ते उत्तेजक होते हैं। खासकर यदि आप इसमें सुपारी मिला दें तो यह बेहद उत्तेजक हो जाता है। इसमें न्यूरोलॉजिकल स्फूर्तिदायक गुण होता है। यानी यह नसों को स्पंदित करता है। इससे नसों में ताजगी आती है। जब नसों में ताजगी आती है तो यह पूरे शरीर को स्फूति से भर देता है। रात में पान खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका बंद पेट भी साफ हो जाएगा। चाहे कितना भी कॉन्स्टिपेशन की समस्या क्यों न हो अगर पान को सही तरीके से लगाकर उसे खा लिया जाय तो कुछ दिनों में कब्ज ठीक हो जाती है। पान का पत्ता पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसलिए यह पाचन तंत्र को बहुत मजबूत कर देता है। इससे गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का खात्मा हो सकता है।

NSIT
Nsmch