LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

खा चुकें है ज्यादा मिठाई और पकवान, तो अब है डिटॉक्स की बारी; इन चीजों को अपनाएं

अब बॉडी डिटॉक्स करने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। जिसे जल्द से जल्द आप अपने जीवन में फॉलो कर लें।

खा चुकें है ज्यादा मिठाई और पकवान, तो अब है डिटॉक्स की बारी;

अभी त्योहार का समय चल रहा है। ऐसे में लोग कई तरह की मिठाईयां, भूने-तले खाना खाना, पकवान खाने से डाइजेशन खराब हो सकता है। इससे कई बार पेट दर्द, गैस और मतली की समस्या हो सकती है। असल में इन एक-दो दिनों में हमारे शरीर में इतना सारा मैदा, चीनी और फैट जमा हो जाता है कि यह शरीर में टॉक्सिन की तरह रिएक्ट करता है। बहुत मीठा और नमकीन खाने से ब्लड शुगर लेवल और बीपी स्पाइक कर जाते हैं। इसलिए शरीर इन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की कोशिश करने लगता है। नतीजतन उल्टी और पेट खराब की समस्या हो सकती है। अगर हम चाहें तो अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव करके शरीर को इस डिटॉक्स प्रोसेस में मदद कर सकते हैं। इससे हम किसी भी अप्रिय स्थिति से बच सकते हैं।


पानी करता है शरीर को डिटॉक्स

दुनिया का सबसे अच्छा डिटॉक्सिंग एजेंट पानी है। यह हमारे शरीर में टॉक्सिन्स से हुए नुकसान को रिपेयर करने में मदद करता है। इस रिपेयर के दौरान शरीर को एनर्जी की काफी जरूरत होती है, जबकि इस दौरान हम कम भोजन कर रहे होते हैं। ऐसे में पानी हमारे द्वारा पहले खाई चीजों को एनर्जी के रूप में ब्रेक करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को वेस्ट के रूप में बाहर निकालने के लिए भी पानी की जरूरत होती है। ये यूरिन या मल के साथ बाहर निकलते हैं। इसलिए इस दौरान रोजाना पानी की जरूरत से 2 गिलास अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है।

Diarch GO


एक्सरसाइज

पकवान और मिठाइयों से हमारे शरीर में एक्स्ट्रा एनर्जी और फैट जमा हो जाता है। इन ढेर सारी एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने के लिए एक्सरसाइज आसान उपाय है। अगर एक्सरसाइज करने में समस्या हो रही है तो लॉन्ग वॉक पर निकल सकते हैं। इस दौरान निकले पसीने से भी बहुत से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।


खट्टे फल

शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में विटामिन-C से भरपूर फल और सब्जियां बहुत मदद करते हैं। खास बात ये है कि विटामिन-C खुद एक पॉवरफुल एंटीऑक्सिडेंट भी होता है। इसके अलावा यह कमजोर हुई इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इसके लिए हम खट्टे फल खा सकते हैं या इनका जूस बनाकर पी सकते हैं। सबसे आसाना और सस्ता उपाय है नींबू-पानी। अगर दिन भर में दो नींबू का रस भी पानी के साथ पी रहे हैं तो डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया बहुत आसान हो जाएगी।

NSIT
Nsmch