LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

सर्दियों में ज्यादा चाय पीने से हो सकते हैं ये नुकसान, सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर

सर्दियों के मौसम में चाय पीने का अलग ही मजा है। यह शरीर को गर्माहट देने के साथ ही दिनभर की थकान को मिटाने का काम करती है। लेकिन इसके कुछ साइडइफेक्ट्स भी हैं।

tea

चाय भारतीयों के जीवन का एक अहम हिस्सा है। चाहे सुबह की शुरुआत हो, दिनभर की थकान मिटानी हो, या सर्दियों में ठंड से राहत चाहिए, चाय हर जगह हमारी साथी बन जाती है। मसाला चाय, अदरक चाय, गुड़ वाली चाय। हर किसी की पसंद अलग हो सकती है, लेकिन सर्दियों में 3-4 कप चाय पीने की आदत आम है।


हालांकि, जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सर्दियों में अक्सर लोग चाय की चुस्की का मजा लेते हुए इससे होने वाले दुष्प्रभावों को नजरअंदाज कर देते हैं। यहां जानिए ज्यादा चाय पीने से सेहत पर पड़ने वाले कुछ गंभीर प्रभावों के बारे में।

Diarch GO


नींद की समस्या

दिनभर चाय पीने या रात को सोने से पहले चाय पीने से अनिद्रा (इंसोमनिया) हो सकती है। चाय में मौजूद कैफीन नींद के प्राकृतिक चक्र को प्रभावित कर सकती है, जिससे मानसिक तनाव और थकावट बढ़ सकती है।


ब्लड प्रेशर की समस्या

दूध वाली चाय का अधिक सेवन रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को असंतुलित कर सकता है। लंबे समय तक यह आदत आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

NSIT
Nsmch


कब्ज और डिहाइड्रेशन

अत्यधिक चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे मल त्याग में कठिनाई हो सकती है। इससे कब्ज और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है।


सिरदर्द

अगर आप सोचते हैं कि सिरदर्द में चाय मदद करती है, तो ध्यान दें कि ज्यादा चाय पीने से सिरदर्द भी हो सकता है। चाय में कैफीन की अधिकता डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है, जिससे सिर में दर्द बढ़ता है।


एसिडिटी और ब्लोटिंग

चाय में मौजूद कैफीन पेट में सूजन और जलन पैदा कर सकता है। खासतौर पर दूध मिलाने से इसका एसिडिक प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।


क्या करें?

सर्दियों में चाय पीना बुरा नहीं है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही लें। दिन में 2-3 कप चाय तक सीमित रहना बेहतर है। साथ ही, अदरक और गुड़ वाली चाय जैसे प्राकृतिक विकल्पों को प्राथमिकता दें।