LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

इस समय दूध पीने से आपके वजन पर पड़ सकता है इफेक्ट, जानें दूध पीने का तरीका और समय

दूध

सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीना देश के अधिकांश घरों में एक परंपरा है। ये परंपरा कई सालों से चली आ रही है, लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि क्या बेड टाइम पर दूध पीना फायदेमंद है। घर के बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है। हड्डियां मजबूत होती हैं। लेकिन साइंस और हेल्थ एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं। आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

दूध सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है। यह कैंसर, हड्डियों में कमजोरी, गठिया, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम जैसी तमाम बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है। दूध मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है। हालांकि, दूध हर समय फायदेमंद होता है, चाहे रात में पीएं या सुबह में। अगर आप एक ग्लास दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं तो ये आपके लिए अमृत का काम करता है। 

रात को गर्म दूध पीने से स्ट्रेस कम होता है और अच्छी नींद आती है। सोते समय होने वाली बेचैनी को कम करने के लिए गर्म दूध एक बेहतर उपाय हो सकता है। दूध में मौजूद प्रोटीन लैक्टियम प्रेशर को कम करता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों को आराम देकर और कॉर्टिसोल लेवल कम करके बॉडी पर रिलैक्सिंग इम्पैक्ट डाल सकता है।

दूध में मूल रूप से प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह हमारे शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है, जिसके कारण इसे पीने के बाद अगले कुछ घंटों तक थकान या भूख नहीं लगती। हालांकि रात में दूध पीना वजन घटाने के लिए परफेक्ट नहीं हो सकता है क्योंकि दूध में मौजूद कैलोरी को सोते समय बर्न करना मुश्किल है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें स्किम्ड या कम फैट वाले दूध का विकल्प चुनना चाहिए। हालांकि दूध वेट लॉस करने में मददगार है या नहीं, इस पर अभी और रिसर्च की आवश्यकता है।

NSIT
Nsmch