LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

ठंड में जरूर पिएं मसाला चाय, शरीर में पैदा करेगी गर्माहट

मसाला चाय आज के समय में बहुत कौमन हो गया है। इसलिए इसे कैसे बनाए, ये जानते हैं।

ठंड में जरूर पिएं मसाला चाय, शरीर में पैदा करेगी गर्माहट

जैसे-जैसे ठंड की शुरूआत होती है, लोग मसाले वाली चाय पीना शुरू कर देते हैं। सर्दियों में मसाला चाय पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मसाला चाय न केवल गर्माहट प्रदान करती है, बल्कि इसके औषधीय गुण शरीर को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं। अदरक, इलायची, लौंग, दालचीनी और तुलसी जैसे मसालों से बनी यह चाय इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, जिससे सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही मसाला चाय पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ तनाव को भी कम करती है। आज हम आपको ठंड में मसाला चाय पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

मसाला चाय को कुछ खास मसालों और दूध से तैयार क‍िया जाता है। इसे बनाने के लिए आमतौर पर इलायची, दालचीनी, लौंग, अदरक और कभी-कभी काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद अदरक पाचन में मदद करते हैं, जबकि दालचीनी आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करती है।

एक कप मसाला चाय से आपकी सारी थकान चुटकि‍यों में दूर हो सकती है। इसमें मौजूद टैनिन शरीर को राहत देने के साथ ही उसे फिर से सामान्य करने में मदद करता है। ठंडियों में मसाला चाय पीने से आपकी थकान तो दूर होगी ही, आप एनर्जी से भर जाएंगे। मसाला चाय पीने से सर्दी से राहत मिलती है। मसाला चाय में मौजूद मसाले शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। चाय में मौजूद कैटेचिन तत्व सर्दी से शरीर को बचाता है।