LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Darbhanga News - डीएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का किया शिलान्यास, 9.37 करोड़ रुपए आएगी लागत

Darbhanga News - बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने 9.37 करोड़ की लागत से दरभंगा मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल परिसर में क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का शिलान्यास किया । इस दौरान मंगल पाण्डेय ने कहा कि राज्य में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हे

औषधि भंडार गृह का किया शिलान्यास

Darbhanga - बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के द्वारा 9.37 करोड़ की लागत से दरभंगा मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल परिसर में क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर डीएमसीएच के प्राचार्य, अधीक्षक सहित कई लोग उपस्थित थे। 

 दवाओं की किल्लत समाप्त होगी 

वही शिलान्यास के अवसर पर मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि राज्य में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय, दरभंगा में क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का आधारशिला रखा गया है। इस व्यवस्था से दरभंगा जिला के नजदीकी सभी जिलों में दवाओं की किल्लत समाप्त होगी। इसके चालू होने से दवा सप्लाई के व्यवस्था सुगम होगा। इस परियोजना से दरभंगा के नजदीकी सभी जिला अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल एवं राज्यकीय चिकित्सा अस्पतालों में सुचारू रूप से दवाएँ उपलब्ध कराये जा सकेंगी। 

Diarch GO

9.37 करोड़ की लागत से 18000 वर्गफीट में कराया जायेगा

इस परियोजना का निर्माण कार्य प्री-फेब पद्धति से कुल 9.37 करोड़ की लागत से 18000 वर्गफीट में कराया जायेगा। इस क्षेत्रीय औषधि भंडारगृह में दवाओं के रखने हेतु अत्याधुनिक उपकरणों का भी प्रावधान है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के अलावा राज्य सभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, नगर विधायक संजय सरावगी, विधायक विनय चौधरी, मुरारी मोहन झा, मिश्री लाल यादव, अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक सहित कई गण्यमान लोग उपस्थित थे।

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट