LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Darbhanga AIIMS News - दरभंगा में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का दिलीप जायसवाल ने लिया जायजा, इंडी गठबंधन पर साधा निशाना-कहा-विपक्ष करता है तुष्टिकरण की राजनीति

Darbhanga AIIMS News - बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होना हैं। जिसकी तैयारी शोभन वायपास स्थित एम्स निर्माण स्थल पर अंतिम दौर में चल रही है। इसी कड़ी में यहां निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दि

विपक्ष पर हमला
विपक्ष पर हमला- फोटो : वरूण ठाकुर

Darbhanga AIIMS News - बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होना हैं। जिसकी तैयारी शोभन वायपास स्थित एम्स निर्माण स्थल पर अंतिम दौर में चल रही है। वही प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं की चहल कदमी काफी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एम्स निर्माण स्थल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

 यहां इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को हिंदुस्तान के विकास से कोई मतलब नही है। वो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत की जनता एक बात समझ गई है कि इंडी गठबंधन जो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को खतरनाक रास्तों पर ले जाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस देश का नमक खा कर अमेरिका के धरती पर जाकर हिंदुस्तान के खिलाफ में बोलते हैं। ऐसे नेता को पूरा देश की जनता पहचान गयी है।

उन्होंने कहा कि यह लोग अपनी राजनीति की दुकानदारी चलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है।  यहां तक की देश विरोधी ताकतों से भी हाथ मिला सकते हैं। हिंदुस्तान की मजबूत लोकतंत्र की 140 करोड़ जनता विशेष कर के हमारे अकलियत भाई हैं। जिसको इंडी गठबंधन के लोग भाजपा से डरा कर रखते है कि भाजपा आ जाएगा। कांग्रेस ने पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एक माहौल बना दिया है। मुसलमान को भाजपा से दूर करने का। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह दिन देखना चाहते है। जब देश की 140 करोड़ जनता एक हो, सबका साथ हो सबका विकास हो।

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट