LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Symptoms Of Damaged Kidney: रात के पेशाब में ये 5 बदलाव हो सकते हैं किडनी की बीमारी के संकेत

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो खून को छानकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो यह हमारे पेशाब में कई तरह के बदलाव ला सकता है।

न करें इन लक्षणों को नज़रअंदाज?
न करें इन लक्षणों को नज़रअंदाज?- फोटो : Hiresh kumar

Symptoms Of Damaged Kidney: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो खून को छानकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो यह हमारे पेशाब में कई तरह के बदलाव ला सकता है। विशेष रूप से रात के समय पेशाब में दिखने वाले कुछ लक्षण किडनी की बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

IGIMS के प्रोफेसर डॉ रोहित उपाध्याय के अनुसार अगर आपका पेशाब झागदार लग रहा है, तो यह किडनी में प्रोटीन रिसाव का संकेत हो सकता है। स्वस्थ किडनी प्रोटीन को रोक लेती है, लेकिन क्षतिग्रस्त किडनी इसे नहीं रोक पाती।

पेशाब का रंग: स्वस्थ पेशाब का रंग हल्का पीला होता है। अगर पेशाब का रंग गहरा पीला, नारंगी, भूरा या गुलाबी हो गया है, तो यह किडनी में समस्या होने का संकेत हो सकता है।

IGIMS के वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर डॉ रोहित उपाध्याय के अनुसार रात में बार-बार पेशाब आना या पेशाब की मात्रा में कमी होना किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है।

NSIT
Nsmch

बकौल IGIMS के वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर डॉ रोहित उपाध्याय पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना किडनी संक्रमण या अन्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। पेशाब में अधिक दुर्गंध आना किडनी में संक्रमण का संकेत हो सकता है।

IGIMS के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ रोहित उपाध्याय के अनुसार किडनी की बीमारियां अक्सर धीरे-धीरे बढ़ती हैं और शुरुआती चरण में कोई लक्षण नहीं दिखाती हैं। इसलिए, इन लक्षणों को नज़रअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय रहते इलाज न कराने पर किडनी की बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपके लक्षणों के आधार पर आवश्यक जांच करवाएंगे और उचित उपचार सुझाएंगे।