LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

कम उम्र में सफेद बालों से आप हैं परेशान? जानें कौन से 5 फूड्स करेंगे मदद

आजकल कम उम्र में सफेद बालों की समस्या कई लोगों के लिए एक बड़ी चिंता बन गई है। इसलिए कुछ चीजें आज हम आपको बताएंगे जो आपके बालों के लिए हेल्पफुल रहेगा।

सफेद बालों

सफेद बालों की समस्या को नकारने के लिए केवल शैंपू या क्रीम्स का इस्तेमाल ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आपको अपने आहार को भी संतुलित करना बहुत जरूरी है। डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार, कुछ खास खाद्य पदार्थ हैं, जिनका नियमित सेवन करके आप अपने बालों को स्वस्थ रख सकते हैं और सफेद होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 प्रमुख फूड्स के बारे में:


1. आंवला

आंवला बालों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को शाइन और घना बनाए रखने में मदद करता है।

Diarch GO

कैसे इस्तेमाल करें:

इसे कच्चा खा सकते हैं या फिर पाउडर के रूप में घी के साथ ले सकते हैं।

आंवला जूस भी सेवन कर सकते हैं।

आंवला कैंडी या मुरब्बा भी खा सकते हैं।

बालों के तेल में आंवला मिलाकर बालों में लगाएं।


2. काला तिल

काले तिल का सेवन मेलानिन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बालों का सफेद होना कम हो सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

भोजन के बाद मुखवास के रूप में 1 बड़ा चम्मच काला तिल खाएं।

तिल के लड्डू या चिक्की के रूप में सेवन करें।

तिल के बीज का तेल स्कैल्प पर लगाएं।


3. गाय का घी

गाय का घी बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत करने और सफेद होने से रोकने में मदद करता है।

NSIT
Nsmch

कैसे इस्तेमाल करें:

भोजन में घी का इस्तेमाल करें।

इसे बालों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


4. करी पत्ता

करी पत्ते में विटामिन A, B, C, B12, आयरन और कैल्शियम होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें:

रोजाना खाना पकाते समय करी पत्ता डालें।

करी पत्ते का पानी उबालकर पिएं।

बच्चों को आंवला और करी पत्ते की चटनी बनाकर खिलाएं।


5. कच्चा केला

कच्चा केला भी बालों को सफेद होने से बचाने में मदद करता है। इसे नींबू के साथ खाएं तो और भी फायदेमंद होता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

कच्चा केला खाने के बाद नींबू का रस लगाएं।

इसका सेवन रोजाना करें।


सफेद बालों से बचने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें और सही देखभाल के साथ अपने बालों को स्वस्थ बनाए रखें।