LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

गाजर में होते हैं विटामिन्स, शरीर को करता है हाइड्रेटेड; जानें इसके 10 फायदे

गाजर खाने से कई फायदे मिलते हैं। विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर गाजर आपके मधुमेह के जोखिम को कम कर सकता है। इसके साथ ही कई और फायदे मिलते हैं, इस आर्टिकल में जानिए

गाजर में होते हैं विटामिन्स, शरीर को करता है हाइड्रेटेड; जान

किसी मौसम में स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका ये है कि उस मौसम के फल और सब्जियां खाइए। अगर उस मौसम के सुपरफूड खा रहे हैं तो बीमारियां आसपास भी नहीं फटकेंगी। गाजर सर्दियों का ऐसा ही एक सुपरफूड है। यह एक रूट वेजिटेबल है, जिसे पहली बार 900 ईस्वी के आसपास अफगानिस्तान में उगाया गया था। आमतौर पर घर, बाजार और किताबों में नारंगी रंग का गाजर दिखता है। हालांकि यह बैंगनी, पीला, लाल और सफेद कई रंगों का होता है। शुरुआती दिनों में गाजर बैंगनी या पीले रंग का होता था। नारंगी गाजर मिडिल ईस्ट में 15वीं या 16वीं शताब्दी के आसपास डेवलप किया गया।


गाजर विटामिन A, C और K से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम और कॉपर जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। इसके अलावा यह फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा सोर्स है। इसे रोज खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है, कैंसर का जोखिम कम होता और वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है। गाजर में विटामिन A होता है, इसे रोज खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। ठंड में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। वेट मैनेजमेंट में मददगार है और कैंसर का जोखिम भी कम करता है।

Diarch GO


गाजर में 86% से लेकर 95% तक पानी होता है। बाकी के 10% हिस्से में कार्बोहाइड्रेट होता है। गाजर में प्रोटीन और फैट भी होता है, लेकिन इनकी मात्रा बेहद कम होती है। गाजर में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यही कारण है कि यह सेहत के लिए इतना फायदेमंद है। आमतौर पर लोग यह समझते हैं गाजार में ढेर सारा विटामिन A होता है। जबकि विटामिन A के अलावा गाजर में विटामिन C और B6 भी बहुत ज्यादा होता है। गाजर एक ऐसी सब्जी है, जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है और न्यूट्रिशनल वैल्यू बहुत ज्यादा होती है। जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट की मौजूदगी के कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। खास न्यूट्रिशनल वैल्यू के कारण ही इसके सेवन से हार्ट, किडनी और लिवर की सेहत अच्छी बनी रहती है।