LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Health Tips: सर्दियों में हड्ड‍ियों में हो जाती है जकड़न, घुटनों के दर्द को यूं करें छूमंतर

Health Tips: सर्दियों में हड्ड‍ियों में हो जाती है जकड़न, घु

बुढ़ापे में घुटने दर्द की समस्‍या आम हो जाती है। हालांक‍ि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में घुटनों की समस्‍या सिर्फ बुजुर्गों में नहीं बल्कि सभी उम्र के लोगों में दिखने लगती है। ठंड के दिनों में ये समस्‍या और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। इसका कारण यह है कि ठंड बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शारीरिक गतिविधियां कम होने से हड्डियों के बीच मूवमेंट भी कम हो जाते हैं। साथ ही विटामिन डी की भी कमी हो जाती है, जिससे शरीर अकड़ने लगता है और जोड़ों में दर्द होने लगते हैं।

दरअसल सर्दी के दिनों में खून का प्रवाह कम होने लगता है, जिससे हमारी हड्ड‍ियां जाम होने लगती हैं। घुटने में दर्द से चलने, उठने और बैठने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप दवाइयों का सहारा ले रहे हैं तो आपको इससे बचना चाह‍िए। आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर इस दर्द से राहत पा सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। अगर आप भी इस दिक्‍कत से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकती है। हम आपको घुटने के दर्द से बचने के लिए कुछ आसाना एक्‍सरसाइज बताने जा रहे हैं। अगर आप इन्‍हें ठंड के दिनों में अपने रूटीन का हिस्‍सा बना लेते हैं तो आप निश्चित रूप से इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

जोड़ों के दर्द और जकड़न से राहत दिलाने के लिए मालिश कारगर हो सकती है, लेकिन किसी भी मालिश का पूरा लाभ पाने के लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा। यहां आपको जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए सही तरीके से मालिश करने के स्टेप बताए जा रहे हैं। घुटनों में दर्द होने पर रोजाना पांच मिनट मालिश करें। मालिश के लिए आप तिल के तेल से दस मिनट तक घुटनों की मालिश कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो नारियल तेल से मालिश करें।