LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरी की बहार, स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार पदों पर होगी जल्द बहाली

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हाल ही में राज्य में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग में 46,000 नए पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है

बिहार में नौकरी की बहार
बिहार में नौकरी की बहार- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Health Department Recruitment: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 46,000 नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है और 4,500 कॉम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है।

पांडेय ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कितने पदों पर भर्ती हुई थी, यह जनता जानना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग के विकास के लिए कुछ नहीं किया।बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों में लगातार नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। 

न्होंने तेजस्वी यादव से पूछा कि वे बताएं कि महागठबंधन की सरकार में 18 माह स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने विभाग में कितने पदों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकलवाया और नियुक्ति कराई। सच तो यह है कि तेजस्वी न तो स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली समझ पाए, न ही नए पदों का सृजन ही करा पाए। न नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकलवा पाए। केवल झूठ की खेती करना और आमजनों को बरगलाना ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का काम है। 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्षों के दावों का सचाई से मिलान करना आवश्यक है। किसी भी राजनीतिक नेता के कार्यकाल का मूल्यांकन करते समय तथ्यों और आंकड़ों पर आधारित होना चाहिए।

NSIT
Nsmch